जहां थे गड्ढे, वहां अब उद्योग बसेंगे, गणेश्वर की पहाड़ियों में आकार ले रहा नया औद्योगिक क्षेत्र, खुलेंगे रोजगार के द्वार

Last Updated:August 22, 2026, 11:40 IST
Sikar Ganeshwar RIICO Industrial Area: सीकर के गणेश्वर की पहाड़ियों के बीच विकसित हो रहा नया रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोल सकता है. करीब 36.42 हेक्टेयर में तैयार हो रहे इस औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित उद्योगों को प्राथमिकता दी जाएगी. संशोधित योजना के तहत अब 98 औद्योगिक भूखंड विकसित किए जाएंगे, जबकि 26 कमर्शियल भूखंड और दुकानें भी प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट के लिए 23 सितंबर 2024 को 29.65 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई थी. फिलहाल जमीन को समतल करने और सड़क निर्माण का काम जारी है. सात सड़क लाइनों का काम पूरा हो चुका है. इसके बाद बिजली, पानी और ड्रेनेज जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. करीब छह महीने में काम पूरा होने की उम्मीद है. प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे सीकर और आसपास के युवाओं को बाहर नौकरी के लिए जाने की जरूरत कम होगी.
ख़बरें फटाफट
सीकर: गणेश्वर की पहाड़ियों के बीच अब रोजगार और औद्योगिक विकास की नई तस्वीर आकार ले रही है. यहां रीको की ओर से करीब 36.42 हेक्टेयर क्षेत्र में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस क्षेत्र में ऐसे उद्योगों को ही जगह मिलेगी, जिनसे प्रदूषण न के बराबर होता है. यानी रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखा जाएगा. यहां निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और करीब छह माह में पूरा प्रोजेक्ट तैयार होने की उम्मीद है.
जिस जमीन पर कभी बड़े-बड़े गड्ढे और उबड़-खाबड़ सतह नजर आती थी, वहां अब विकास का काम दिखाई देने लगा है. जमीन को मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है. औद्योगिक क्षेत्र में सात सड़क लाइनों का काम पूरा किया जा चुका है. सड़क निर्माण के बाद बिजली, पेयजल, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. यहां उद्योग शुरू होने के बाद यहां काम करने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें.
61 से बढ़ाकर 98 किए गए औद्योगिक भूखंड
इस प्रोजेक्ट की संशोधित योजना ने रोजगार और निवेश की संभावनाओं को और बढ़ा दिया है. पहले यहां 61 औद्योगिक भूखंड प्रस्तावित थे. लेकिन बढ़ती संभावनाओं के चलते अब यही 98 भूखंड विकसित किए जाएंगे. इसके अलावा 26 कमर्शियल भूखंड और दुकानें भी विकसित की जाएंगी. गणेश्वर की पहाड़ियों के बीच बने वाले इस नया रीको औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण रहित उद्योगों को ही भूखंड दिए जाएंगे. उबड़-खाबड़ जमीन को मिट्टी डालकर समतल करने का काम जारी है. क्षेत्र में सड़कों की सात लाइनें बिछाई जा चुकी हैं.
29.65 करोड़ की मिली मंजूरी
प्रोजेक्ट के लिए 23 सितंबर 2024 को 29.65 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी. क्षेत्र के विकसित होने के बाद नए निवेशकों और छोटे-बड़े उद्यमियों के लिए कारोबार शुरू करने के अवसर बढ़ेंगे. स्थानीय स्तर पर दुकान, परिवहन, निर्माण सामग्री, खान-पान और अन्य सेवाओं से जुड़े कारोबार को भी इसका फायदा मिलेगा. करीब छह माह में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है. प्रोजेक्ट पूरा होने पर 500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.
युवाओं को बाहर जाने की मजबूरी होगी कम
इस औद्योगिक क्षेत्र का सबसे बड़ा असर रोजगार के मोर्चे पर दिखाई देगा. प्रोजेक्ट पूरा होने और उद्योग शुरू होने के बाद 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है. स्थानीय युवाओं के लिए यह बड़ी राहत होगी. अभी रोजगार के लिए सीकर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को दूसरे शहरों की ओर जाना पड़ता है. स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित होने से उन्हें अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Sikar,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 11:40 IST



