कौन हैं मोंटी देसाई, जो बनाए गए कनाडा के क्रिकेट कोच, IPL से खोज निकाले थे कई स्टार

होमखेलक्रिकेट
कौन हैं मोंटी देसाई, जो बने कनाडा के क्रिकेट कोच, IPL में निभाते थे बड़े रोल
Last Updated:May 01, 2026, 19:07 IST
Monty Desai Canada Cricket Team Head Coach: कनाडा के हेड कोच बनाए गए मोंटी देसाई आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंक के साथ काम कर चुके हैं, इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का 20 से ज्यादा साल का अनुभव है, जिसमें वेस्टइंडीज, नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीम आती हैं.
मोंटी देसाई कनाडा के हेड कोच बने
टोरंटो: क्रिकेट कनाडा ने मोंटी देसाई को अपनी नेशनल मेंस टीम का हेड कोच बनाया है. कनाडा की टीम ने इस साल टी-20 विश्व कप में भाग लिया था. मोंटी की नियुक्ति के बाद ये माना जा रहा है कि कनाडा अब आईसीसी इवेंट्स को लेकर और सजग-गंभीर हो चुकी है. मोंटी देसाई के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एसोसिएट सदस्य देशों और आईपीएल समेत विभिन्न फ्रेंचाइजी लीग के साथ काम करने का लंबा अनुभव है.
कौन हैं मोंटी देसाई?मोंटी देसाई वर्ल्ड क्रिकेट कोचिंग का जाना-पहचाना और अनुभवी नाम है, जिन्हें इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी दोनों क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी निभाने का अनुभव है. मोंटी देसाई का पूरा नाम Mrugang Jagadish Desai है, उनका जन्म 28 मई 1974 को भारत में हुआ था. आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 से 2015 तक वह राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर टैलेंट स्काउट और परफॉर्मेंस कोच जुड़े रहे. प्रवीण तांबे और संजू सैमसन जैसे अनजान चेहरों को पहचान दिलाने का क्रेडिट मोंटी देसाई को ही जाता है. अपने कोचिंग करियर में उन्होंने अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा और वेस्टइंडीज टीम के साथ काम किया है. क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने कहा:
हमारी प्राथमिकता अच्छा प्रदर्शन, पेशेवरपन और उद्देश्य की एक नई और जीवंत भावना से क्रिकेट कनाडा की प्रमुखता को बहाल करना है. मोंटी देसाई की नियुक्ति इसी दृष्टिकोण को दर्शाती है. एसोसिएट देशों विशेष रूप से नेपाल और अफगानिस्तान के साथ उनका अनुभव, प्रभावी नेतृत्व, अनुशासन और एक स्पष्ट दीर्घकालिक योजना के माध्यम से टीमों को बदलने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है. हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में टीम महत्वपूर्ण प्रगति करेगी.
नेपाल को एशिया कप और वर्ल्ड कप क्वालीफाई करवायामोंटी देसाई 2023 से 2025 के बीच नेपाल के हेड कोच रह चुके हैं, जिन्होंने टीम को एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप क्वालीफाई कराया. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उन्हें ‘टैलेंट हंटर’ के नाम से पहचाना जाता है. कुल मिलाकर मोंटी उन कोचों में से हैं, जिन्हें पर्दे के पीछे रहकर टीम और खिलाड़ियों के साथ काम करने में मजा आता है.
(एजेंसी से इनपुट के साथ)
About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



