थलापति विजय ने चेन्नई में इफ्तार पार्टी आयोजित की, वीडियो वायरल.

Last Updated:March 08, 2025, 11:18 IST
थलापति विजय ने चेन्नई में 7 मार्च को इफ्तार पार्टी आयोजित की, जिसमें उन्होंने रोजा रखा और नमाज अदा की. इस इफ्तार पार्टी में 3,000 लोग शामिल हुए. विजय की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
थलापति विजय नमाज पढ़ते हुए. (फोटो साभारः वीडियोग्रैब @ANI)
हाइलाइट्स
थलापति विजय ने चेन्नई में इफ्तार पार्टी आयोजित की.विजय ने 15 मस्जिदों के इमामों संग नमाज पढ़ी.इफ्तार पार्टी में 3,000 लोग शामिल हुए.
मुंबई. साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने हाल ही में एक इफ्तार पार्टी रखी. इस इफ्तार पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह इफ्तार से पहले होने वाली नमाज और दुआ में पार्टिसिपेट करते दिखे. वह दुआओं के साथ-साथ आमीन बोल रहे थे. इफ्तार के लिए उन्होंने रोज़ा भी रखा था. इफ्तार में शामिल होने के लिए सफेद टोपी, कमीज और लुंगी को चुना. विजय ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान 7 मार्च को चेन्नई में यह इफ्तार पार्टी आयोजित की. अभिनेता से नेता बने रोज़ादारों के साथ मिलकर रोजा रोज़ा खोला.
थलापति विजय की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के फाउंडर और अध्यक्ष विजय ने मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तार की रस्मों में हिस्सा लिया. एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय ने पूरे दिन का रोजा रखा और इस्लामी परंपराओं के अनुसार नमाज अदा की, फिर इफ्तार की रस्मों में हिस्सा लिया.
#WATCH | Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) founder and chief Vijay hosts ‘Iftar’ during Ramzan month in Chennai pic.twitter.com/JLDkfbwLZJ
— ANI (@ANI) March 7, 2025



