काम का टेंशन! रातभर नहीं सो पा रहे ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन, कामकाजी लोगों में कॉमन बनती जा रही ये परेशानी, जानें कैसे करें ब्रेन को सोने के लिए तैयार

Last Updated:June 19, 2026, 19:14 IST
How To Sleep Fast: नींद नहीं आने की समस्या बहुत ही सामान्य बनती जा रही है. आम लोग ही नहीं बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अपने आलिशान बेडरूम में सोने जद्दोजहद कर रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो रातभर नहीं सो पा रहे हैं. यदि आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो यहां ब्रेन को सोने के लिए तैयार करने का तरीका जान लीजिए.
ख़बरें फटाफट
How To Sleep Fast: दिग्गज फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि काम से जुड़े विचारों की वजह से उन्हें रात में नींद नहीं आ रही है. 83 साल के अभिनेता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने पर्सनल ब्लॉग पर फैन्स के साथ अपने विचार शेयर करते हैं.
इसी कड़ी में गुरुवार की अपनी पोस्ट में अभिनेता ने बताया कि वह शूटिंग कर रहे थे, और उसे पूरा करने के बाद उन्हें लगा कि वह इसे और बेहतर कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने इसे दोबारा करने की कोशिश की. बच्चन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने बेहतर किया या नहीं, और इन्हीं विचारों की वजह से वह सो नहीं पाएऔर देखते ही देखते सुबह हो गई. ऐसे अक्सर कामकाजी लोगों के साथ होता है. आज के समय में रात को ठीक से नहीं सोने की समस्या से काफी ज्यादा लोग परेशान है.
कैसे करें ब्रेन को सोने के लिए तैयार?अच्छी नींद सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी बेहद जरूरी है. कई बार हम बिस्तर पर तो चले जाते हैं, लेकिन दिमाग लगातार एक्टिव रहता है, जिससे नींद आने में परेशानी होती है. ऐसे में कुछ वैज्ञानिक तरीके अपनाकर आप अपने ब्रेन को सोने के लिए तैयार कर सकते हैं.
सोने का समय तय करेंहर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें. इससे शरीर की बॉडी क्लॉक (सर्कैडियन रिदम) संतुलित रहती है और दिमाग को पता चल जाता है कि अब आराम करने का समय है.
सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाएंमोबाइल, लैपटॉप और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को कम कर सकती है. यह हार्मोन नींद लाने में मदद करता है. इसलिए सोने से कम से कम 1 घंटा पहले स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें.
कमरे की रोशनी धीमी रखेंहल्की या मंद रोशनी दिमाग को संकेत देती है कि अब रात हो गई है. इससे शरीर स्वाभाविक रूप से नींद के लिए तैयार होने लगता है. इसके साथ ही शांत, ठंडा और आरामदायक वातावरण अच्छी नींद के लिए जरूरी है. इससे दिमाग को आराम का संकेत मिलता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है.
कैफीन और भारी भोजन से बचेंशाम के बाद चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक का ज्यादा सेवन नींद में बाधा डाल सकता है. वहीं, सोने से ठीक पहले भारी भोजन करने से भी दिमाग और डाइजेशन एक्टिव रहते हैं.
रिलैक्सेशन टेक्नीक गहरी सांस लेना, ध्यान (मेडिटेशन) या हल्का स्ट्रेचिंग करने से तनाव कम होता है. इससे दिमाग शांत होता है और नींद जल्दी आने में मदद मिलती है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



