Sports

कोलंबो में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर-1 बनने का मौका

होमखेलक्रिकेट

कोलंबो में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, WTC में नंबर-1 बनने का मौका

Last Updated:August 22, 2026, 18:12 IST

shubman gill wtc century record: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र (2025-27) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस चक्र में पांच-पांच शतक लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.कोलंबो में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, WTC में नंबर-1 बनने का मौकाZoomश्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कई रिकॉर्ड नाम कर सकते हैं शुभमन गिल.

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत दर्ज कर चुकी टीम इंडिया की नजर अब सीरीज पर कब्जा जमाने पर है. वहीं, कप्तान शुभमन गिल के पास इस मुकाबले में बल्ले से दम दिखाने के साथ-साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. गॉल टेस्ट में दोनों पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा था, ऐसे में कोलंबो में गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. एक शतक उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में नंबर-1 बना देगा.

WTC 2025-27 में नंबर-1 बनने का मौकादरअसल, शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं. उन्होंने अब तक इस चक्र में पांच शतक लगाए हैं. इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी पांच शतक के साथ उनके बराबर हैं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल के बल्ले से शतक निकलता है तो वह WTC के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

1000 WTC रन से सिर्फ 26 रन दूरगिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में एक हजार रन पूरे करने का भी शानदार मौका है. उन्होंने अब तक नौ टेस्ट मैचों में 69.57 की बेहतरीन औसत से 974 रन बनाए हैं. यानी इस आंकड़े को चार अंकों तक पहुंचाने के लिए उन्हें सिर्फ 26 रन की जरूरत है. WTC के मौजूदा चक्र में गिल से आगे सिर्फ जो रूट और हैरी ब्रूक हैं. रूट के नाम 1174 रन हैं, जबकि ब्रूक 1147 रन बना चुके हैं. कोलंबो में गिल अगर 26 रन बना लेते हैं तो वह भी इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.

टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे होंगेशुभमन गिल के लिए यह मुकाबला व्यक्तिगत तौर पर एक और बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है. वह टेस्ट क्रिकेट में अपने तीन हजार रन पूरे करने से सिर्फ सात रन दूर हैं. गिल ने अब तक 42 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 2993 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में आठ शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं. अगर कोलंबो में वह सात रन बना लेते हैं तो तीन हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे.

गॉल में दोनों पारियों में नहीं चला था बल्लाहालांकि, पहले टेस्ट में गिल का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. गॉल में पहली पारी में उन्होंने 28 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी पारी में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऐसे में भारतीय कप्तान की नजर अब कोलंबो में वापसी पर होगी. टीम इंडिया पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल कर चुकी है और गिल चाहेंगे कि दूसरे मुकाबले में कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी उनका योगदान अहम रहे.

पडिक्कल और सुथार ने गॉल में दिलाई जीतपहले टेस्ट में भारत की जीत में देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार का अहम योगदान रहा था. पडिक्कल ने पहली पारी में शानदार 167 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था. वहीं, गेंदबाजी में युवा स्पिनर मानव सुथार ने कमाल करते हुए मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए थे. श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय स्पिन आक्रमण के सामने टिक नहीं सके और चौथी पारी में 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रन पर ऑलआउट हो गए. अब कोलंबो में भारतीय टीम के सामने सीरीज अपने नाम करने का मौका है. इस मुकाबले में नजरें कप्तान शुभमन गिल पर भी होंगी.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 22, 2026, 18:12 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj