Rajasthan

डिलीवरी बॉय बना हैवान, 14 साल की लड़की को ले गया दोस्त के घर, कर डाला बड़ा कांड, पीड़िता की बिगड़ी तबीयत

Last Updated:May 02, 2025, 12:42 IST

Bikaner News : बीकानेर में रेप की दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक डिलीवरी ब्वॉय 14 साल की लड़की से रेप कर फरार हो गया. रेप के कारण पीड़िता की तबीयत खराब हो गई. उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करा…और पढ़ेंडिलीवरी बॉय बना हैवान, 14 साल की लड़की को ले गया दोस्त के घर, कर डाला कांड

पीड़िता का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हाइलाइट्स

डिलीवरी बॉय ने 14 साल की लड़की से रेप किया.पीड़िता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती.आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज.

बीकानेर. बीकानेर शहर एक बार फिर से रेप की बड़ी वारदात से कांप उठा है. यहां एक डिलीवरी बॉय 14 साल की लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया है. रेप के कारण पीड़िता की तबीयत खराब हो गई. यह देखकर आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पीड़िता का परिचित बताया जा रहा है. वारदात सामने आते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को दबोच लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार हैवानियत की हदें पार कर देने वाली यह वारदात 30 अप्रैल को शहर के मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना इलाके में हुई थी. पीड़िता शहर की एक झुग्गी बस्ती में रहती है. वह बीते 30 अप्रैल को अपनी बहन के साथ बीकानेर शहर में ही स्थित नाना-नानी के घर गई थी. वहां से घर वापस लौटने के लिए उसने अपने परिचित मासूम जाट को बुलाया. मासूम जाट डिलीवरी बॉय है.

पीड़िता की हालत देखकर आरोपी वहां से भाग छूटावह पीड़िता के परिवार वालों को भरोसा देकर उसे अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया. लेकिन वह पीड़िता को उसके घर नहीं ले जाकर गांधी कॉलोनी स्थित अपने दोस्त के घर ले गया. वहां उसने पीड़िता के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. रेप के कारण पीड़िता की जब तबीयत बिगड़ गई तो वह उसे वहीं उसी हालत में छोड़कर भाग छूटा. बाद में पीड़िता जैसे-तैसे करके अपने घर पहुंची. वहां उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए और उससे पूछताछ की. उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में केस दर्जउसके बाद परिजन उसे लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचे. वहां से बाद में पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर आरोपी को मासूम जाट को डिटेन कर लिया है. पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने बताया कि लड़की के बयान ले लिए गए हैं. आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. केस की जांच पुलिस उपाधीक्ष बीकानेर शहर को सौंपी गई है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Location :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

homerajasthan

डिलीवरी बॉय बना हैवान, 14 साल की लड़की को ले गया दोस्त के घर, कर डाला कांड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj