National

Sattelite Phone : आपको भी खरीदना है सैटेलाइट फोन, जल्द बेचना शुरू करेगा बीएसएनएल, कितनी होगी कीमत

Last Updated:July 09, 2026, 19:26 IST

BSNL Sattelite Phone : बीएसएनएल ने सैटेलाइट फोन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह महज 1,34,166 रुपये में सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराएगी. कंपनी ने कहा है कि जल्द ही यह सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी.आपको भी खरीदना है सैटेलाइट फोन, जल्द बेचना शुरू करेगा बीएसएनएलZoomबीएसएनएल ने जल्द ही सैटेलाइट फोन लॉन्च करने का ऐलान किया है.

नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने गुरुवार को 1.34 लाख रुपये की कीमत पर सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है. कंपनी का उद्देश्य रक्षा, समुद्री क्षेत्र और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सैटेलाइट संचार सेवाओं का विस्तार करना है. बीएसएनएल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सैटेलाइट फोन की कीमत सभी टैक्स सहित 1,34,166 रुपये का होगा. इसे ऐसे कठिन क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होते. यह फोन दूरदराज इलाकों में वॉयस कॉल और एसएमएस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

बीएसएनएल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जब सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते, तब बीएसएनएल सैटेलाइट फोन आपको जुड़े रहने में मदद करता है. इसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है और यह रक्षा, समुद्री क्षेत्र, आपदा प्रबंधन, खनन, रिमोट एिरया संचालन और साहसिक यात्राओं के लिए उपयोगी समाधान है. कंपनी ने अधिक जानकारी के लिए नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय से संपर्क करने को कहा और एक मोबाइल नंबर भी साझा किया. हालांकि, यह नंबर तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है.

यूजर ने उठाए सेवा पर सवालसोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘हमेशा की तरह, दिए गए नंबर पर कोई जवाब नहीं दे रहा है. वहीं, बीएसएनएल को भेजे गए ईमेल का भी तत्काल कोई जवाब नहीं मिला. इससे पहले फरवरी में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बीएसएनएल 1 जनवरी, 2018 से आम लोगों और निजी कंपनियों को वैश्विक सैटेलाइट फोन सर्विस (जीएसपीएस) के माध्यम से वॉयस कॉल और एसएमएस सेवाएं उपलब्ध करा रही है.

विभाग ने 9 साल पहले दिया था आदेशदूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 12 जून, 2017 को सैटेलाइट आधारित सेवाओं के प्रावधान को लेकर निर्देश जारी किए थे. इसके तहत बीएसएनएल को मोबाइल कनेक्शन की तरह ग्राहकों की पहचान प्रक्रिया पूरी करनी होती है. बीएसएनएल को उपभोक्ता से सैटेलाइट फोन के उपयोग का स्थान, उपयोग की अवधि और फोन इस्तेमाल करने का उद्देश्य जैसी जानकारियां भी लेनी होती हैं.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj