Rajasthan

Road Safety Campaign: उदयपुर में ‘परवाह’ थीम के तहत जागरूकता की नई पहल, वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

उदयपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह के तहत ‘परवाह’ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है.

उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उमेश ओझा और प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (आरटीओ) नेमीचंद पारीक ने टेम्पो के आगे-पीछे रेडियम पट्टी लगाई. इसका उद्देश्य रात के समय वाहनों को स्पष्ट दिख सकें, जिससे दुर्घटनाएं रोकी जा सकेंगी. दोनों अधिकारियों ने टेम्पो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्क रहने का संदेश दिया.

‘परवाह’ थीम का उद्देश्यआरटीओ नेमीचंद पारीक ने बताया कि इस अभियान की थीम ‘परवाह’ यानी एक-दूसरे की केयर करना है. चाहे पैदल चलने वाले हों या वाहन चालक, सभी को एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए. एएसपी उमेश ओझा ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य न केवल सड़क को सुरक्षित बनाना है, बल्कि जीवन बचाना भी है. इस माह जागरूकता और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जाएगी.

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई.

ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन संचालन, गलत दिशा में ड्राइविंग पर रोकथाम.

हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर.

मोबाइल का वाहन संचालन के दौरान उपयोग न करने की प्रेरणा.

मॉडिफाइड वाहन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई.

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीरइससे पहले कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया. कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं, और उन्हें कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है. जनवरी माह के इस अभियान के माध्यम से उदयपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाई जा रही है. यह पहल न केवल दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक कदम है, बल्कि एक सुरक्षित और जिम्मेदार समाज बनाने का प्रयास भी है.

Tags: Local18, Rajasthan news, Traffic Department, Traffic rules, Udaipur news

FIRST PUBLISHED : January 2, 2025, 16:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj