Entertainment

पहले रणबीर का रोल, फिर टीजर, अब गाने को लेकर बढ़ा विवाद, क्या रिलीज से पहले थम पाएगी ‘रामायण’ की कंट्रोवर्सी?

Last Updated:October 28, 2026, 15:04 IST

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की रिलीज पर लोगों की नजरें टिकी हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही वह लगातार विवादों और सोशल मीडिया बहसों में घिरती नजर आ रही है. कभी भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर तो कभी साई पल्लवी को सीता के रोल के लिए कास्ट करने को लेकर लोगों ने खूब सवाल उठाए. ऐसे में सवाल है कि क्या दिवाली पर रिलीज होने से पहले फिल्म से जुड़े विवाद थम पाएंगे या मेकर्स को अभी और आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर ‘रामायण’ का जब से ऐलान हुआ है, फिल्म को लेकर लोग खूब सवाल उठा रहे हैं. फिल्म के टीजर में दिखाए गए वीएफएक्स और लुक को लेकर भी लोगों ने आलोचना की. फिर गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ और अब इसके संगीत को लेकर भी एआर रहमान को ट्रोल किया जाने लगा. आखिर रामायण के मेकर्स को लोगों की आलोचनाओं को कब तक झेलना पड़ेगा?

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण का आधिकारिक ऐलान 3 जुलाई 2025 में मेकर्स की ओर से किया गया था.मेकर्स ने इसे दो भागों में बनने वाली भव्य फिल्म बताया. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.ये जानकारी भी दी.

फिल्म 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनने वाली हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर के वीएफएक्स और भारतीय महाकाव्य को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की उम्मीद को लेकर मेकर्स ने पोस्ट जारी की थी. फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर को देखते ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल किया कि क्या रणबीर इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं.इनमें मुकेश खन्ना भी शामिल थे.

Add as Preferred Source on Google

इसके बाद जब 2 अप्रैल 2026 को फिल्म का पहला लुक सामने आया, जिसमें रणबीर भगवान राम के रोल में नजर आए. तो सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई थी. कुछ दर्शकों ने उनके लुक और भाव-भंगिमा की तारीफ की, लेकिन कई लोगों ने कलर ग्रेडिंग, विजुअल इफेक्ट्स और भव्यता की कमी पर सवाल उठाए. कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना रामानंद सागर की लोकप्रिय टीवी ‘रामायण’ से कर दी.

फिल्म 400 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है. इस फर भी सवाल उठे. लोगों ने पूछा कि हजारों करोड़ रुपये खर्च करने की चर्चा के बावजूद टीजर में वो बात क्यों नहीं दिख रही जो कि होनी चाहिए.इसके बाद आया फिल्म का ट्रेलर जिसके बाद कास्टिंग पर फिर से बहस छिड़ गई.

जुलाई 2026 में जब फिल्म ट्रेलर रिलीज किया गया तो, कास्टिंग को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ. कुछ दर्शकों ने रणबीर की हिंदी, डायलॉग डिलवरी और पारंपरिक राम-छवि से उनके मेल पर सवाल उठाए. तो कुछ लोगों ने साई पल्लवी के घूंघरु वाले बालों पर सवाल किया.

इनमें दीपिका चिखलिया ने भी कहा कि घूंघराले बालों वाली सीता वर्णन तो कही देखा नहीं. साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कहा कि सीता के रोल के लिए किसी और को भी कास्ट किया जा सकता था. लेकिन साउथ स्टार यश और रणबीर कपूर ने कहा कि साई बेहतर इस रोल को कोई नहीं निभा सकता था.

अब कुछ दिन पहले जब फिल्म का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ तो लोगों ने उसे कॉपी बता दिया.गाने को देखते ही दर्शक भड़क उठे.कुछ यूजर्स ने कहा कि ये मलयालम गाने का कॉपी गाना है. तो कुछ ने इसे कव्वाली की कॉपी बताया. 25 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुए इस गाने के एक हल्दी सीन पर भी लोगों ने सवाल उठाया. अब ऐसे में ‘रामायण’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ बड़े पर्दे पर भव्य सीन दिखाने की नहीं, बल्कि दर्शकों की धार्मिक भावनाओं और अपेक्षाओं पर खरी उतरने की भी है.ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों में उतर पाती है या रिलीज के बाद मेकर्स को आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

October 28, 2026, 15:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj