Methi Besan Tikkad I घर में मेथी और बेसन है तो जरूर ट्राई करें ये टिक्कड़, अचार और चटनी के साथ लगेंगे शानदार

होमफोटोलाइफ़फूड
मेथी और बेसन से बनाएं कुरकुरे टिक्कड़, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
Last Updated:October 28, 2026, 14:41 IST
Methi Besan Tikkad Recipe: मेथी, बेसन और प्याज से बनाएं स्वादिष्ट देसी टिक्कड़. आसान रेसिपी में जानें इन्हें बनाने का तरीका और दम आलू, हरी चटनी व अचार के साथ परोसने के खास टिप्स.
अगर आप भी घर पर कुछ खास स्वादिष्ट और जायकेदार खाना पसंद करते हैं.तो मेथी, बेसन और प्याज से बने टिक्कड़ आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. देसी अंदाज में तैयार होने वाली यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है. घर में मौजूद सामान्य सामग्री और मसालों की मदद से इन्हें तैयार किया जा सकता है, खास बात यह है.कि गर्मागर्म टिक्कड़ खाने में बेहद लाजवाब लगते हैं.
मेंथी बेसन और प्याज का मेल इस रेसिपी को खास बनाता है, मेथी की खुशबू प्याज का स्वाद और बेसन का देसी जायका मिलकर टिक्कड़ को एक अलग पहचान देते हैं. अगर आप रोजाना की रोटी और सब्जी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो यह पारंपरिक स्वाद वाली डिश आपके भोजन का जायका बढ़ा सकती है. इसे नाश्ते या दोपहर और रात के खाने में भी परोसा जा सकता है.
टिक्कड़ बनाने के लिए सबसे पहले ताजी मेथी को अच्छी तरह साफ करके धो लें और बारीक काट लें इसके बाद प्याज को भी बारीक काटकर तैयार कर लें. अब एक बड़े बर्तन में बेसन लें और उसमें कटी हुई मेथी तथा प्याज डाल दें. इसके साथ स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अपनी पसंद के दूसरे घरेलू मसाले मिलाएं.
Add as Preferred Source on Google
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर आटा तैयार करें, जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिश्रण को गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला मिश्रण तैयार होने के बाद इसे कुछ देर के लिए रख दें ताकि मेथी, प्याज और मसालों का स्वाद अच्छी तरह आपस में मिल जाए.
इसके बाद आटे की लोइयां बनाकर हाथों या बेलन की मदद से टिक्कड़ का आकार दें, अब गर्म तवे पर इन्हें डालकर मध्यम आंच पर सेंकें. दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाते हुए जरूरत के अनुसार थोड़ा तेल या घी लगाएं धीमी और मध्यम आंच पर सेंकने से टिक्कड़ अंदर तक पकते हैं और बाहर से सुनहरे तथा स्वादिष्ट बनते हैं.
तैयार टिक्कड़ को गर्मागर्म परोसना इन्हें दाल दम आलू की सब्जी, हरी चटनी या घर में बने अचार के साथ खाया जा सकता है. खासतौर पर जब टिक्कड़ के साथ मसालेदार दम आलू या देसी दाल परोसी जाती है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. घी के साथ खाने पर इनका जायका और बेहतर हो सकता है.
मेथी बेसन और प्याज से बने ये टिक्कड़ उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम सामग्री में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं. घर के मसालों से तैयार होने वाली यह रेसिपी परिवार के सभी सदस्यों के भोजन में देसी स्वाद जोड़ सकती है. अगर आप भी इस बार कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं, तो मेथी-बेसन के टिक्कड़ जरूर आजमाएं और अपने खाने को स्वादिष्ट बनाएं.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 28, 2026, 14:41 IST



