जयपुर में हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा लखनऊ का B.Tech का स्टूडेंट, एक ही झटके में बिखर गए परिवार के सपने

Last Updated:August 26, 2026, 11:45 IST
Jaipur News : राजधानी जयपुर से सटे चंदवाजी में स्थित NIMS यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी आदित्य तिवारी के रूप में हुई है. आदित्य NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech फर्स्ट ईयर का छात्र था. इस घटना के बाद यूनिर्विसिटी में हड़कंप मचा हुआ है. चंदवाजी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.पुलिस की जांच में सामने आया कि आदित्य बीते दो दिनों से कॉलेज भी नहीं जा रहा था.
जयपुर. जयपुर जिले के चंदवाजी थाना इलाके में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक छात्र की पहचान आदित्य तिवारी (18) के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था. घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. फिलहाल छात्र के जान देने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. आदित्य के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उनके आने के बाद पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार आदित्य NIMS यूनिवर्सिटी में B.Tech फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था. वह यूनिवर्सिटी के गार्नेक हॉस्टल में अपने रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था. हादसे के समय दोनों रूम पार्टनर कमरे में मौजूद नहीं थे. बताया जा रहा है कि दोनों कॉलेज के बाहर घूमने गए हुए थे. पुलिस के मुताबिक आदित्य पिछले दो दिनों से कॉलेज भी नहीं जा रहा था. इसी दौरान उसने मंगलवार देर शाम को हॉस्टल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी.
आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दियाऊंचाई से गिरने के कारण आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है. पुलिस मोबाइल की जांच के साथ ही जान देने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही हैचंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम को छात्र के हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी. घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी. आदित्य के शव को NIMS हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आदित्य की मानसिक स्थिति और पिछले दो दिनों की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. अभी आदित्य को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि आखिरकार वह किस बात से परेशान था.
(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्स डिप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 26, 2026, 11:45 IST



