Rajasthan

पानी पर पहली बार हुआ अनोखा सेशन, 45 मिनट तक संगीत की धुनों में खोए रहे लोग

Last Updated:October 28, 2026, 13:23 IST

Udaipur Sound Healing: मोहित शर्मा ने बताया कि इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत पानी पर फ्लोटिंग मैट्रेस पर आराम करते हुए साउंड हीलिंग का अनुभव लेना रहा.इसका उद्देश्य लोगों को पारंपरिक योग के साथ वेलनेस की नई गतिविधियों से जोड़ना और खुद के लिए समय निकालने के प्रति जागरूक करना है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर में अब वेलनेस और मानसिक सुकून के लिए नए तरह के प्रयोग देखने को मिल रहे हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का दबाव और रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच लोग खुद के लिए सुकून के कुछ पल तलाश रहे हैं.इसी को ध्यान में रखते हुए उदयपुर में पहली बार फ्लोटिंग साउंड हीलिंग का आयोजन किया गया.इस अनूठे सेशन में लोगों ने पानी पर तैरते फ्लोटिंग मैट्रेस पर लेटकर संगीत की मधुर धुनों और प्राकृतिक आवाजों के बीच आराम का अनुभव लिया. ब्लिसवेव योगा स्टूडियो की ओर से आयोजित इस वेलनेस सेशन में प्रतिभागियों को योग और ध्यान से आगे बढ़कर एक अलग तरह का अनुभव मिला.

सेशन की शुरुआत प्राणायाम से की गई. इसके बाद प्रतिभागियों को पानी पर बिछाए गए फ्लोटिंग मैट्रेस पर आराम से लेटने के लिए कहा गया। इस दौरान सभी ने आंखों पर पट्टी बांधी और दोनों हाथ नाभि पर रखकर करीब 45 मिनट तक ध्वनियों को महसूस किया.पानी पर लेटे हुए संगीत सुनने का यह अनुभव सामान्य साउंड बाथ से अलग रहा.शांत माहौल में प्रतिभागियों ने कुछ समय के लिए बाहरी हलचल से दूरी बनाकर अपनी सांसों और आसपास सुनाई दे रही आवाजों पर ध्यान केंद्रित किया.

हवा, पत्तों और झरने की आवाजों ने बनाया खास माहौलइस सेशन में केवल संगीत ही नहीं, बल्कि प्रकृति से प्रेरित कई तरह की ध्वनियों को भी शामिल किया गया.हवा की आवाज, पत्तों की सरसराहट, झरने की ध्वनि, पानी की कलकल और पक्षियों की चहचहाहट ने पूरे माहौल को खास बनाया. इसके साथ साउंड बाउल्स की गूंज ने प्रतिभागियों को ध्वनियों के अलग-अलग अनुभव से जोड़ा.पानी पर आराम करते हुए इन आवाजों को सुनना लोगों के लिए नया अनुभव रहा. इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को कुछ समय के लिए रोजमर्रा के तनाव और व्यस्तता से अलग होकर अपने मन और शरीर पर ध्यान देने का अवसर देना था.

मानसिक सुकून और माइंडफुलनेस पर फोकसब्लिसवेव योगा स्टूडियो की नेहा शर्मा ने बताया कि साउंड हीलिंग के जरिए लोगों को मानसिक शांति और गहरे आराम का अनुभव देने की कोशिश की जाती है.उनके अनुसार, इस तरह के सेशन तनाव और चिंता को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और माइंडफुलनेस विकसित करने में मददगार हो सकते है. साउंड बाथ में अलग-अलग ध्वनियों पर ध्यान केंद्रित करने से व्यक्ति को अपने विचारों से कुछ समय का विराम लेने का अवसर मिलता है। . हालांकि, इसका अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है. मोहित शर्मा ने बताया कि इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत पानी पर फ्लोटिंग मैट्रेस पर आराम करते हुए साउंड हीलिंग का अनुभव लेना रहा.इसका उद्देश्य लोगों को पारंपरिक योग के साथ वेलनेस की नई गतिविधियों से जोड़ना और खुद के लिए समय निकालने के प्रति जागरूक करना है.

अगले सीजन में इमर्सिव योगा और आइस बाथआयोजकों के अनुसार, आने वाले सीजन में वेलनेस गतिविधियों का दायरा बढ़ाया जाएगा. इसमें फ्लोटिंग साउंड हीलिंग के साथ इमर्सिव योगा और आइस बाथ जैसे नए अनुभव भी शामिल करने की योजना है.इन गतिविधियों के जरिए लोगों को योग, ध्यान और शरीर-मन को आराम देने वाली प्रक्रियाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.उदयपुर में इस तरह के नए प्रयोग पर्यटन के साथ वेलनेस गतिविधियों के लिए भी नए अवसर सामने ला रहे हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

October 28, 2026, 13:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj