Entertainment

Toxic Movie Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, कमाई में 64 फीसदी की बड़ी गिरावट, जानें यश की फिल्म का कलेक्शन

Last Updated:August 28, 2026, 07:18 IST

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. खराब रिव्यूज के बावजूद फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. हालांकि, दूसरे दिन कलेक्शन में 64 फीसदी की गिरावट आई है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ यश की दूसरी फिल्म है, जिसका खाता 100 करोड़ की कमाई से खुला है. पहली मूवी साल 2022 में रिलीज हुई ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ थी.

नई दिल्ली. कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में बुधवार को दस्तक दे चुकी है. भले ही क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हों, लेकिन इसका असर कमाई पर पड़ता नहीं दिख रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का खाता 100 करोड़ रुपये से खुला था. हालांकि, अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार यानी दूसरे दिन रात 10 बजे तक भारत में 36.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. दूसरे दिन कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 26.6 फीसदी दर्ज की गई, जबकि पहले दिन यह 56.1 फीसदी रही. गुरुवार को ‘टॉक्सिक’ की कमाई 64 फीसदी गिरी है.

दिलचस्प बात यह है कि कन्नड़ से ज्यादा यह फिल्म हिंदी बेल्ट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है. हिंदी के बाद तेलुगु भाषा में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि तमिल और मलयालम में इसका कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा. दो दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 137.5 करोड़ पहुंच गया है.

Add as Preferred Source on Google

फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 101.10 करोड़ का नेट बिजनेस किया था, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रोस कलेक्शन 140 करोड़ रहा था. फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ टकराने वाली थी. अगर ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के दूसरे दिन के कलेक्शन से तुलना करें, तो ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दूसरे दिन 32 करोड़ कमाए थे, जिसे ‘टॉक्सिक’ ने आसानी से पीछे छोड़ दिया. हालांकि, ‘धुरंधर 2’ के दूसरे दिन के 80.72 करोड़ के आंकड़े से टॉक्सिक काफी पीछे रह गई.

फिलहाल वीकेंड सामने होने के कारण ‘टॉक्सिक’ के पास अपनी रफ्तार बनाए रखने का पूरा मौका है. अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म आगे अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं. मगर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फर्स्ट वीकेंड तक ‘टॉक्सिक’ भारत में 200 करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री मार सकती है.

रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच दीवानगी देखी जा रही थी. 21 अगस्त की सुबह 6 बजे एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही फैंस टूट पड़े. बुधवार सुबह प्री-सेल खत्म होने तक महज 5 दिनों में ही ‘टॉक्सिक’ के 18 लाख से ज्यादा टिकट हाथों-हाथ बिक गए, जिससे फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक देने से पहले ही अपने ओपनिंग डे के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन पक्का कर लिया था.

केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस हाई-बजट फिल्म में यश पहली बार डबल रोल में नजर आए हैं. उन्होंने राया और टिकट के किरदार निभाए हैं जो पर्दे पर पिता-पुत्र बने हैं. फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं.

बताते चलें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज के बाद से ही इसकी जरूरत से ज्यादा हिंसा, बोल्ड सीन्स और कमजोर स्क्रीनप्ले के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापस की है. उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 28, 2026, 07:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj