पानी से भरे गड्ढों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, स्कूली बच्चे भी परेशान

Last Updated:August 28, 2026, 10:14 IST
Dholpur Ground Report: धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड की सहरौली ग्राम पंचायत के घड़ी लज्जा गांव में मुख्य सड़क करीब दो साल से बदहाल पड़ी है। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता। ऐसे में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ख़बरें फटाफट
Dholpur: राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी उपखंड की सहरौली ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित घड़ी लज्जा गांव के ग्रामीण पिछले दो वर्षों से बदहाल सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह टूटकर उखड़ चुकी है और पूरी सड़क पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं. बारिश के मौसम में इन गड्ढों में जलभराव हो जाने के कारण राहगीरों को इनकी गहराई का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं.
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. गांव की नालियां पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिसके कारण बारिश का पानी और घरों का गंदा पानी बहकर सीधे मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है. कई स्थानों पर तो सड़क पर लगभग डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है. पानी से लबालब भरे गड्ढों के अदृश्य हो जाने के कारण सबसे अधिक दुर्घटना का शिकार दोपहिया वाहन चालक हो रहे हैं.
50 से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावितस्थानीय निवासी छोटू राम शर्मा ने बताया कि घड़ी लज्जा गांव से गुजरने वाली यह सड़क सैपऊ पंचायत समिति को बसेड़ी उपखंड से जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है. इस मुख्य रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं और यह लगभग 50 से अधिक गांवों के लोगों को आपस में जोड़ता है. सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि मोटरसाइकिल सवार गड्ढों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं. वहीं ग्रामीण रामवीर परमार ने बताया कि कई बार भारी वाहन भी इन गहरे गड्ढों में फंस जाते हैं, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालना पड़ता है.
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर संकट और स्थायी समाधान की मांगइस जर्जर सड़क और जलभराव का सबसे गंभीर प्रभाव स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है. इसी मार्ग से होकर गांव के मासूम बच्चे रोजाना सरकारी स्कूल आते-जाते हैं. पानी भरे गड्ढों के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और वे चोटिल होकर स्कूल भी नहीं पहुंच पाते. ग्रामीण गुड्डू ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क की मरम्मत के नाम पर कभी-कभार केवल गिट्टी डलवाकर औपचारिकता पूरी कर ली जाती है, जो कुछ ही दिनों में बह जाती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से सड़क के स्थायी निर्माण तथा नालियों की पक्की व्यवस्था कराने की जोरदार मांग की है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 28, 2026, 10:14 IST



