अमिताभ बच्चन ने किया 2 शब्द का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस के बीच मची खलबली, अटकलों की आई बाढ़- ‘रेखा राखी लेकर आ गई?’

Last Updated:August 28, 2026, 12:42 IST
अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं. वो आए दिन क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा देते हैं. अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर 2 शब्दों को ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है जिसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हर कोई इस पोस्ट का संदर्भ जानने की कोशिश में है.
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया.
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो आए दिन किसी न किसी तरह का पोस्ट शेयर करते रहते हैं. वो अपनी फिल्मों के लिए जितने पॉपुलर हैं. उतना ही वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. अब अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर फेसबुक पर 2 शब्दों का पोस्ट शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है. उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसको लेकर एक बार फिर से अटकलों का सिलसिला तेज हो गया.
अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर दो शब्दों का क्रिप्टिक पोस्ट लिखा. अपने अंदाज में बिग बी ने फेसबुक पर लिखा, ‘FB 4759 हे भगवान’. अब अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट का लोग मतलब ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. जहां सोशल मीडिया यूजर्स के एक सेक्शन को लगता है कि अमित जी का पोस्ट नेपाल में हुई तबाही के संदर्भ में है. वहीं कुछ ने इसे रेखा से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं.
यहां देखें अमिताभ बच्चन का पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर किया.
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर फैंस लगा रहे कयास
जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने नेपाल में हुई तबाही पर दुख जताते हुए भगवान को याद किया. वहीं एक यूजर ने बिग बी के पोस्ट पर कमेंट कर इसका संदर्भ जानने की कोशिश की. वो जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टर कहना क्या चाहते हैं. एक यूजर ने बॉलीवुड के शहंशाह के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, अरे अमिताभ बच्चन जी आपको क्या हुआ. वहीं अन्य यूजर लिखते हैं, रेखा राखी बांधने आ गई क्या.
वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अब एक्टर की उम्र हो गई है. वहीं दूसरे ने कहा कि जब भगवान को याद करके पोस्ट किया ही था तो इसका संदर्भ भी बताते चले जाते.
अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो इन दिनों बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन केबीसी में दिख रहे हैं. केबीसी के मंच पर एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई सारी दिलचस्प बातें शेयर करते रहते हैं. हाल ही में बिग बी ने बताया कि वो जगजीत सिंह की गजल के फैन हैं. दिन खत्म होने के बाद वो रात को जगजीत सिंह की गजल सुनकर खुदको रिलैक्स करते हैं.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 28, 2026, 12:42 IST



