Entertainment

मिस्ट्री मैन के साथ लिप-लॉक करती दिखीं अपूर्वा मखीजा, वायरल ‘किसिंग मोमेंट’ पर भड़के फैंस, प्राइवेसी पर उठने लगे सवाल

Last Updated:September 09, 2026, 23:07 IST

‘इंडिया गॉट लेटेंट’ से पॉपुलर हुई अपूर्वा मखीजा उर्फ ‘रेबेल किड’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वे इसमें अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अमीन जैज को किस करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

मिस्ट्री मैन को लिप-लॉक करती दिखीं अपूर्वा, 'किसिंग मोमेंट' पर भड़के फैंसZoomअपूर्वा मखीजा ‘रेबेल किड’ के नाम से मशहूर हैं. (फोटो साभार: Instagram/Videograb)

नई दिल्ली: ‘रेबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कॉन्टेंट क्रिएटर हाल में एमबीए करने के लिए न्यूयॉर्क गई हैं और एक स्टूडेंट के तौर पर अपनी नई जिंदगी की झलकियां शेयर कर रही हैं. हालांकि, उनके ताजा अपडेट ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों में उत्सुकता जगा दी है. अपूर्वा ने हाल में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह न्यूयॉर्क से तुर्की गईं, ताकि किसी खास शख्स से मिल सकें. अब, इन्फ्लुएंसर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड अमीन जैज के साथ किस करती हुई दिख रही हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस व सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

अपूर्वा मखीजा का अमीन जैज को किस करते हुए एक कथित वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. वीडियो में कॉन्टेंट क्रिएटर हॉल्टर-नेक ड्रेस पहने हुए एक डीजे के पास खड़ी दिख रही हैं, जो उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अमीन लग रहे हैं. वीडियो में दोनों किस करते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद अपूर्वा इधर-उधर देखती हैं, जैसे यह देख रही हों कि किसी ने उन्हें देखा तो नहीं. क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई यूजर्स ने इस पर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इसे एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने क्लिप में दिख रही महिला की पहचान अपूर्वा के तौर पर करते हुए लिखा, ‘क्या यह अपूर्वा मखीजा रेबेल किड नहीं है?’

Holy shit 🤯

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj