‘यहीं रुको’ कहकर 7 साल के बेटे को 6500 फीट ऊंचे पहाड़ पर अकेला छोड़ गया पिता, पुलिस ने सिखाया सबक

Last Updated:August 22, 2026, 19:20 IST
जापान के मशहूर माउंट फूजी पर एक पिता की लापरवाही ने सभी को हैरान कर दिया. पिता अपने 7 साल के बेटे को पहाड़ पर अकेला छोड़कर दूसरे बेटे के साथ आगे चढ़ता रहा. बच्चा करीब 8 घंटे तक अकेला रहा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
जापान के मशहूर माउंट फूजी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपने 7 साल के बेटे को पहाड़ पर अकेला छोड़कर कई घंटे तक आगे चढ़ता रहा. पहाड़ पर मौजूद एक हट के कर्मचारियों ने बच्चे को अकेला देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पिता से संपर्क किया. उस समय पिता माउंट फूजी के आठवें स्टेशन तक पहुंच चुका था. वापस आने के बाद पुलिस ने पिता को जमकर फटकार लगाई.
ये है पूरा मामला
घटना गुरुवार की बताई जा रही है. 7 साल का बच्चा अपने पिता और बड़े भाई के साथ माउंट फूजी की चढ़ाई कर रहा था. वे पहाड़ के छठे स्टेशन तक पहुंचे थे, जो समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर है.
इसी दौरान बच्चे ने अपने पिता से कहा कि वह थक गया है और आगे नहीं चल सकता. इसके बाद पिता ने बेटे से कहा कि वह यहीं इंतजार करे और खुद अपने बड़े बेटे के साथ आगे बढ़ गया.
बच्चा घंटों करता रहा पिता का इंतजार
लोकल मीडिया ने बताया कि बच्चा करीब 8 घंटे तक अकेला वहीं बैठा रहा. उसके पास खाने के लिए कुछ स्नैक्स और एक सॉफ्ट ड्रिंक थी. लेकिन पैसे नहीं थे. पहाड़ पर मौजूद एक कर्मचारियों की नजर जब अकेले बच्चे पर पड़ी तो उन्हें चिंता हुई. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया.
पिता तब तक काफी आगे पहुंच चुका था
पुलिस ने बच्चे के पिता से संपर्क किया तो पता चला कि वह उस समय माउंट फूजी के आठवें स्टेशन तक पहुंच चुका था. पुलिस ने उसे वापस बुलाया और बच्चे को उसके हवाले कर दिया.
पुलिस ने लगाई कड़ी फटकार
पुलिस अधिकारी ने पिता को बच्चे को इतनी देर तक अकेला छोड़ने के लिए कड़ी फटकार लगाई. पिता ने अपनी गलती मानी और पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि उससे लापरवाही हुई.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…
और पढ़ेंFirst Published :
August 22, 2026, 19:20 IST



