National

छपरा के किसान का अनोखा प्रयोग: खेतों की मेड़ पर उगाई बेहतरीन मौसमी, मिला बंपर रिजल्ट।Mosambi Farming Tips

होमताजा खबरकृषि

छपरा के किसान ने खेतों की मेड़ पर उगाई बेहतरीन मौसमी, मिला बंपर रिजल्ट

Last Updated:August 23, 2026, 22:15 IST

Chapra Mosambi Farming Success Story: छपरा के किसान रणजीत सिंह ने मांझी कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण के बाद मौसमी की सफल बागवानी की है. उनके लगाए पौधों पर अब शानदार फलन हो रहा है, जिससे वे अपनी आय बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. यह सारण के किसानों के लिए प्रेरणा है.

ख़बरें फटाफट

छपरा: बिहार के छपरा जिले के किसान अब पारंपरिक नकदी फसलों और हरी सब्जियों के साथ-साथ बागवानी की तरफ भी तेजी से रुख कर रहे हैं. जिले में आम, अमरूद और केले की खेती के साथ-साथ अब किसान बेहतरीन क्वालिटी की मौसमी की बागवानी भी करने लगे हैं. जिले के दरियापुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले खानपुर गांव के रहने वाले प्रगतिशील किसान रणजीत सिंह ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिखाया है. उन्होंने ट्रायल के तौर पर अपने खेत के किनारे मौसमी के पौधे लगाए थे. जिस पर अब शानदार फलन शुरू हो चुका है. खास बात यह है कि उनके खेतों में उगी मौसमी का स्वाद बाहर से बाजार में आने वाली मौसमी से काफी मीठा और साइज में भी बेहतर है.

कैसे आया मौसमी की खेती का आइडिया?किसान रणजीत सिंह को मांझी कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था. जिसके दौरान उन्हें मौसमी की खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थीं. प्रशिक्षण मिलने के बाद जब वे किसी काम से हाजीपुर नर्सरी गए, तो वहां उन्हें 50 रुपये प्रति पौधे के हिसाब से मौसमी के पौधे मिल गए. इसके बाद वे लगभग 15 पौधे खरीदकर अपने घर ले आए. करीब ढाई से तीन साल पहले उन्हें अपने खेत के किनारे पर लगा दिया.

भविष्य में बड़े पैमाने पर बागवानी की योजनालोकल 18 से बातचीत करते हुए किसान रणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सोनपुर हाजीपुर मेला घूमने के दौरान नर्सरी से ये पौधे खरीदे थे. अब करीब ढाई-तीन साल का समय बीतने के बाद इन पौधों पर पहला फलन शुरू हो चुका है. उन्होंने बताया कि अभी यह शुरुआती और ट्रायल फलन है. लेकिन अगले सीजन से पेड़ों पर और अधिक फल आएंगे. उनके मुताबिक इस मौसमी का साइज भी बड़ा है. इसका प्राकृतिक स्वाद बेहद मीठा है. रणजीत सिंह का मानना है कि अन्य किसान भी मौसमी की बागवानी अपनाकर इसका बढ़िया लाभ उठा सकते हैं. भविष्य में वे इसे एक बड़े बागवानी प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना बना रहे हैं.

About the AuthorAmit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ेंLocation :

Chapra,Saran,Bihar

First Published :

August 23, 2026, 22:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj