Rajasthan

राखी मनाने ननिहाल आई दो बहनों की नदी में डूबने से मौत, एक को बचाने उतरी दूसरी बहन भी पानी में डूबी

Last Updated:August 30, 2026, 18:09 IST

Chittorgarh River Accident: चित्तौड़गढ़ के बेगूं क्षेत्र में राखी मनाने ननिहाल आई दो मौसेरी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खेलते समय एक बहन का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरी. उसे बचाने के लिए दूसरी बहन भी पानी में उतरी, लेकिन दोनों डूब गईं. सूचना पर बेगूं पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों के शव नदी से निकालकर चिकित्सालय पहुंचाए गए.

ख़बरें फटाफट

 चित्तौड़गढ़ में राखी मनाने ननिहाल आई दो बहनों की नदी में डूबने से मौतZoomचित्तौड़गढ़ में राखी मनाने ननिहाल आई दो मौसेरी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. रक्षा बंधन पर अपने ननिहाल में खुशियां बांटने आई दो मौसेरी बहनों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, और पर्व की खुशियां पलभर में चीख-पुकार और आंसुओं में बदल गईं.

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने ननिहाल आई हुई थीं. त्योहार को लेकर घर में उल्लास का माहौल था और बच्चों में उत्साह था. छुट्टी का दिन होने और पर्व के चलते दोनों बहनें घर के पास ही नदी की तरफ खेलने के लिए निकल गईं. बच्चे अपनी ही दुनिया में मगन होकर खेल रहे थे, लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी खेल साबित होने वाला है. खेल-खेल में यह आनंद अचानक एक बड़े हादसे में बदल गया.

खेलते समय फिसला पैर डूबीं दोनों बहनेंनदी के किनारे खेलते समय एक बहन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी. पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाई और डूबने लगी. अपनी मौसेरी बहन को डूबता देख दूसरी बहन घबरा गई और उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में उतर पड़ी. लेकिन वह भी पानी की गहराई और तेज धारा का अंदाजा नहीं लगा सकी. बचाने के कोशिश में वह खुद भी गहरे पानी में फंस गई. पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने की तुरंत कार्रवाईघटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना बेगूं थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही बेगूं पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों मौसेरी बहनों के शवों को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों शवों को तुरंत नजदीकी चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया, जहां उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है. एक ही परिवार की दो बेटियों की इस तरह अचानक मौत हो जाने से सभी सदमे में है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 18:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj