राजस्थान में पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी टली, अब निकाय चुनाव के बाद तय होगा पूरा शेड्यूल

Last Updated:September 15, 2026, 16:52 IST
Panchayat Election Lottery Postponed: पंचायती राज विभाग ने 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित आरक्षण लॉटरी स्थगित की. नगरीय निकाय चुनाव के कारण जिला कलेक्टर व्यस्त हैं. नई तारीख बाद में घोषित होगी. पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी होनी थी.
ख़बरें फटाफट
पंचायती राज चुनाव आरक्षण लॉटरी स्थगित.
जयपुर. पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. पंचायती राज विभाग ने 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया स्थगित कर दी है. विभाग की ओर से इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भी दे दी गई है.
दरअसल, प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया अभी जारी है. जिला कलेक्टर और दूसरे अधिकारी फिलहाल नगरीय निकाय चुनाव से जुड़े कामों में व्यस्त हैं. ऐसे में पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया तय तारीख पर कराना संभव नहीं है. इसी वजह से पंचायती राज विभाग ने 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित लॉटरी को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है. पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी होनी थी. वहीं 18 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी प्रस्तावित थी.
निकाय चुनाव के बाद होगी नई तारीखअब पंचायती राज विभाग की ओर से लॉटरी की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को जानकारी दी है कि नगरीय निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी के लिए नई तारीख तय की जाएगी.
पंचायत चुनाव की तैयारियों पर असरआरक्षण लॉटरी स्थगित होने से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों में भी फिलहाल कुछ और समय लगेगा. लॉटरी के बाद जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच के पदों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी. इसके बाद संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है. राज्य में पहले नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और इसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी है. ऐसे में अब सभी की नजर लॉटरी की नई तारीख पर रहेगी.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 15, 2026, 16:51 IST



