Entertainment

लता मंगेशकर का ब्लॉकबस्टर गाना, प्यार को दूसरी औरत संग देख टूट गई थीं वहीदा रहमान, दूर खड़ा देखता रहा सुपरस्टार

Last Updated:August 26, 2026, 16:56 IST

लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर गाने गाए हैं. जब भी किसी ब्लॉकबस्टर गाने का जिक्र होता है, तो यकीनन उसे आवाज लता मंगेशकर ने ही दी होती है. साल 1970 में आई फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ के एक गाने को भी लता मंगेशकर ने गाया है. वो गाना आज भी प्यार में टूटी प्रेमिकाओं का फेवरेट है. गाने में वहीदा रहमान और देवानंद नजर आए थे. वो गाना है, ‘रंगीला रे तेरे रंग में यूं रंगा है, मेरा मन’. इस ब्लॉकबस्टर गाने को लता मंगेशकर ने अमर बना दिया.

ख़बरें फटाफट

लता मंगेशकर का ब्लॉकबस्टर गाना, प्यार को दूसरी औरत संग देख टूट गई थीं वहीदाZoom वहीदा ने डांस से मचाया था तहलका

नई दिल्ली. वहीद रहमान ने करियर में ज्यादातर वही काम किया है, जिसे भुला पाना, मुश्किल है. उनके कई किरदार तो लोगों के जहन में आज भी बसे हुए हैं. साल 1970 में रिलीज हुई देव आनंद और वहीदा रहमान की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ भी इन्हीं में से एक है. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. एक गाना तो आज भी लोगों का फेवरेट है.

वहीदा रहमान और देवानंद की जोड़ी को 70 और 80 के दशक में काफी पसंद किया जाता था. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है. साल 1970 में आई फिल्म प्रेम पुजारी में भी दोनों के काम को काफी पसंद किया गया था. खासतौर पर फिल्म का गाना ‘रंगीला रे, तेरे रंग में यूं रंगा है मेरा मन’ आज भी पुराने संगीत प्रेमियों की पसंदीदा धुनों में शामिल है.

ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था गाना

साल 1970 में रिलीज हुई देव आनंद और वहीदा रहमान की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ का गाना ‘रंगीला रे तेरे रंग में यूं रंगा है, मेरा मन’ उस दौर में काफी बड़ा हिट हुआ था.इ स गाने में वहीदा रहमान ने प्रेम, जलन, दर्द और बेबसी को अपनी जबरदस्त एक्टिंग और डांस से पर्दे पर उतारा था, जबकि देव आनंद दूर खड़े इस प्रेम कहानी को देखते नजर आते हैं. ये गाना उस वक्त फिल्म में दिया गया है, जब वहीदा देव को दूसरी औरत की बाहों में देखती है. गाने में वह अपने प्रेमी के रंग में रंगे होने की बात करती हैं, लेकिन उनके मन में गहरी जलन भी है. प्रेमिका अपने प्यार को किसी दूसरी औरत के साथ देखकर टूट जाती है. वह सवाल करती है कि जिस प्यार के सपने उसने देखे और जिस रिश्ते को उसने अपने दिल में बसाया, उसमें अब किसी और की जगह कैसे बन गई. यही दर्द गाने के शब्दों और वहीदा रहमान की बोल में दिखाई देता है.

लता मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर

वहीदा रहमान के इस अमर गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल उस दौर के मशहूर कवि और गीतकार गोपालदास नीरज ने लिखे थे, जबकि संगीत महान संगीतकार एस. डी. बर्मन ने तैयार किया था. लता की आवाज, नीरज के शब्दों ने मिलकर इतिहास रच दिया था. एस. डी. बर्मन की मधुर धुन ने मिलकर ऐसा जादू रचा कि फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन गाना समय के साथ और भी ज्यादा बड़ा हिट साबित होता गया.

बता दें कि प्रेम पुजारी देव आनंद के करियर की हिट फिल्मों में से एक थी, क्योंकि यह उनके निर्देशन की पहली फिल्म थी. फिल्म 6 फरवरी 1970 को रिलीज हुई थी. इसमें देव आनंद के साथ वहीदा रहमान, जहीदा और कई अन्य कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी युद्ध, देशभक्ति और प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती थी.लेकिन बड़े विषय और शानदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. लेकिन फिल्म का संगीत काफी पसंद किया गया था.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 26, 2026, 16:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj