Sports

240 बॉल 454 रन, हुई छक्कों की बारिश, युवराज सिंह के एक और चेले ने IPL में मचाई तबाही

Last Updated:April 20, 2026, 06:26 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पिछले सीजन की उप विजेता पंजाब किंग्स ने गजब का खेल दिखाया है. अब तक श्रेयस अय्यर की टीम ही अकेली है जिसने सारे मैच जीते हैं. रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ प्रियांश आर्या और कूपर कॉनॉली ने ऐसी तबाही मचाई जिसने लखनऊ के गेंदबाजों को हैरान परेशान कर दिया. मैच में कुल 454 रन बने जिसमें 254 पंजाब ने स्कोर बोर्ड पर लगाए थे.

प्रियांश आर्य ने रविवार को आईपीएल मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 54 रन की बड़ी जीत दिलाई. दिखा दिया कि क्यों उन्हें देश के सबसे रोमांचक टी20 बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी के साथ गिना जाता है.

युवराज सिंह के इस चेले ने सिर्फ 37 गेंद में शानदार 93 रन बनाए. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कूपर कॉनॉली का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 45 गेंद में 87 रन की दमदार पारी खेली. दोनों की साझेदारी ने पंजाब किंग्स को 20 ओवर में 7 विकेट पर 254 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया.

प्रियांश और कॉनॉली ने मिलकर सिर्फ 80 गेंद में 182 रन की साझेदारी की, जिसमें 16 छक्के लगे. प्रियांश ने 9 और कॉनॉली ने 7 सिक्सर लगाए.  साथ ही दोनों ने मिलकर 12 चौके भी लगाए. 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने पॉवरप्ले में 61 रन बनाए, लेकिन वे कभी भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचे और 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन ही बना सके.

Add as Preferred Source on Google

कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंद में 43 रन और मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए, लेकिन उनकी कोशिशें प्रियांश और कॉनॉली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने फीकी पड़ गईं. विषाक विजयकुमार (4 ओवर में 1/30) ने गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अपनी गति में बदलाव करते हुए मार्श और पंत दोनों की लय तोड़ी और उनकी पारी को रोक दिया.

इन दोनों अहम विकेटों के गिरने के बाद नतीजा तय हो गया और श्रेयस अय्यर की टीम के लगातार जीत का सिलसिला जारी रहेगा. पंजाब अकेले टीम है जिसने इस आईपीएल सीजन में एक भी मैच नहीं गंवाया है. 5 मैच जीता है जबकि कोलकाता के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था.

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 182 रन की साझेदारी की. ईपीएल इतिहास में फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक है. यह टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स के लिए तीसरी बार 150 से ज्यादा रन की साझेदारी है. सबसे बड़ी साझेदारी 2011 में एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 206 रन की रही थी.

इसके बाद 2020 में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 183 रन की साझेदारी की थी. 2026 में आर्य और कॉनॉली की 182 रन की साझेदारी भी टीम के लिए सबसे तेज 100 से ज्यादा रन की साझेदारियों में शामिल है, जिसमें रन रेट 13.65 रहा. सबसे तेज साझेदारी 2013 में डेविड मिलर और आर सतीश के बीच 130 रन की रही थी, जिसमें रन रेट 15.91 था. अन्य तेज साझेदारियों में लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, दीपक हुड्डा और केएल राहुल शामिल हैं.

First Published :

April 20, 2026, 06:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj