World

नाइजीरिया गुयाकू गांव में इस्लामिक स्टेट का हमला, 29 की मौत

Last Updated:April 28, 2026, 06:45 IST

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े आतंकवादियों ने रविवार देर शाम एक गांव पर भीषण हमला किया. इस हमले में कम से कम 29 लोग मारे गए. स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना देश की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती को एक बार फिर उजागर करती है, जहां वर्षों से बोको हराम और आईएस वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) जैसी आतंकी संगठनों का आतंक जारी है.

ख़बरें फटाफट

इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने आधी रात को गांव को घेरा, 29 लोगों को मार डालाZoomइस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर हमला कर कम से कम 29 लोगों को मार डाला. (सांकेतिक तस्वीर)

नाइजीरिया में एक बार फिर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने कोहराम मचाया है. इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर हमला कर कम से कम 29 लोगों को मार डाला. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह के आतंकियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर रात में हमला किया, जिसमें कम से कम 29 लोग मारे गए.

राज्य के गवर्नर के अनुसार, यह हमला रविवार देर रात नाइजीरिया के अदामावा राज्य के गोम्बी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में स्थित गुयाकू गांव में हुआ. इस्लामिक स्टेट समूह ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक संदेश जारी कर इस हमले की ज़िम्मेदारी ली. अदामावा राज्य के गवर्नर अहमदु उमरू फ़िंटिरी ने सोमवार को गांव का दौरा करते हुए इस हमले को दुखद और अस्वीकार्य बताया.

अदामावा राज्य के गवर्नल के मुताबिक, हमलावर रविवार शाम करीब 4 बजे गांव में घुसे, जब स्थानीय लोग फुटबॉल टूर्नामेंट देखने के लिए एकत्र थे. आतंकियों ने घंटों तक अंधाधुंध गोलीबारी की. 28 पुरुष और एक महिला मारे गए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे. कई मकान जलाए गए, मोटरसाइकिलें नष्ट की गईं और पूजा स्थलों को भी निशाना बनाया गया. गांव के लोग सदमे में हैं. कई महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग घर छोड़कर भाग गए हैं.

आईएस समूह ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर हमले की जिम्मेदारी ली है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने गांव के अंदरूनी सूत्रों की मदद ली हो सकती है. गोम्बी के परमाउंट रूलर एग्रे अली कुमो गोम्बी ने भी इस आशंका जताई. हमले के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. सुरक्षा बलों ने भारी तैनाती कर दी है. सेना, पुलिस और स्थानीय वॉचिलांस ग्रुप मिलकर गांव की सुरक्षा संभाल रहे हैं.

राज्यपाल ने हमले स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और कहा, ‘सरकार सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर आगे के हमलों को रोकने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.’ उन्होंने आश्वासन दिया कि घायलों का उचित इलाज कराया जाएगा और प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा.

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में 2009 से बोको हराम और उससे अलग हुए आईएसडब्ल्यूएपी का आतंक जारी है. इन संगठनों ने हजारों लोगों की जान ली है और लाखों को विस्थापित कर दिया है. आईएसडब्ल्यूएपी 2016 में बोको हराम से अलग हुआ और आईएसआईएस से वफादारी रखता है. हाल के महीनों में ऐसे हमले बढ़े हैं, जिसमें फुटबॉल मैदान, चर्च और बाजार जैसे आम जगहों को निशाना बनाया जा रहा है.  आतंकियों का मकसद स्थानीय लोगों में भय पैदा करना और सरकार की छवि खराब करना है.

About the AuthorShankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 28, 2026, 05:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj