तारा सुतारिया संग ब्रेकअप के 3 महीने बाद वीर पहाड़िया का फिर धड़का दिल! मिस्ट्री गर्ल संग हुए स्पॉट

Last Updated:April 18, 2026, 14:26 IST
वीर पहाड़िया का नाम एक बार फिर चर्चा में है. तारा सुतारिया से ब्रेकअप के करीब तीन महीने बाद उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. सामने आई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को चौंका दिया है. कुछ यूजर्स इसे महज एक दोस्ताना मुलाकात बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग कह रहे हैं कि वीर की जिंदगी में नया प्यार दस्तक दे चुका है.
नई दिल्ली. तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबरों के महज तीन महीने बाद ही वीर पहाड़िया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर हुए विवाद के बाद तारा और वीर अलग हो गए थे. हालांकि, दोनों में से किसी ने अब तक खुलकर इस पर बात नहीं की है. मगर अब ऐसा लगता है कि तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया आगे बढ़ चुके हैं. हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस हैरान रह गए और सवाल उठाने लगे कि क्या वीर की जिंदगी में किसी नए रिश्ते की एंट्री हो चुकी है?
दरअसल, हाल ही में वीर पहाड़िया को मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वीर के मूवऑन की खबरें तेज हो गईं. वीर को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. फोटो साभार-@veerpahariya/Instagram
सेलिब्रिटी पैपराजी सरोज मेहरा ने वीर पहाड़िया का ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीर को मिस्ट्री गर्ल के साथ रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा जा सकता है. रेस्टोरेंट से बाहर आते ही मिस्ट्री गर्ल सीधे कार की तरफ चली गई, लेकिन वीर ने रुककर पैपराजी से बातचीत की. इस दौरान वीर स्टाइलिश ब्लैक आउटफि में दिखे तो वहीं मिस्ट्री गर्ल ने व्हाइट टॉप और ब्लू डैनिम पहना था. फोटो साभार-@veerpahariya/Instagram
Add as Preferred Source on Google
लेकिन इस बीच हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन? एक तरफ जहां कई यूजर सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है, तो वहीं कई ने कमेंट करते हुए खुद ही मिस्ट्री गर्ल का इंट्रोडक्शन करा दिया है. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि मिस्ट्री गर्ल फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की भांजी आफिया सैय्यद हैं, जो वीर के साथ नई फिल्म में काम कर रही हैं. फोटो साभार-@veerpahariya/Instagram
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, नेटिजन्स सवाल पूछने लगे कि क्या तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद वीर पहाड़िया को फिर से प्यार मिल गया है? एक ने कमेंट करते हुए पूछा, ‘इतनी जल्दी तारा को भूल गए क्या?’ दूसरे ने पूछा, ‘क्या डेट कर रहे हो?’, एक अन्य ने सवाल करते हुए लिखा- ये लड़के इतनी जल्दी कैसे मूव ऑन कर जाते हैं. फोटो साभार-@veerpahariya/Instagram
आपको बता दें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया, 2025 के मध्य में अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आए थे. दोनों ने सोशल मीडिया पर भी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी थी. लेकिन, पिछले साल के अंत में एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो के बाद ही वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का रिश्ता विवादों में घिर गया. कॉन्सर्ट के दौरान, तारा ने स्टेज पर सिंगर के साथ परफॉर्म किया, जो तुरंत ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया. फोटो साभार-@veerpahariya/Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स ने दर्शकों के बीच बैठे वीर के रिएक्शन को लेकर दावा किया कि तारा और एपी ढिल्लों की नजदीकियों से वह असहज थे। उस समय अटकलों को खारिज करते हुए, तारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और दावा किया कि उनके खिलाफ ‘झूठे नैरेटिव’ ‘चलाया जा रहा है. वीर ने भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया था.
हालांकि, कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही दिनों बाद वीर और तारा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आ गईं, जिसके बाद नेटिजन्स ने सवाल उठाया कि क्या एपी ढिल्लों के कार्यों के कारण उनका ब्रेकअप हुआ है? हालांकि, दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है. सवाल इसलिए भी है क्योंकि दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से एक दूसरे की तस्वीरों को नहीं हटाया है. कुछ लोगों का मानना है कि वह अब भी साथ हैं. फोटो साभार-@veerpahariya/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 18, 2026, 14:26 IST



