‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर से पहले आए 4 नए पोस्टर्स, फिर दिखा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का धाकड़ अंदाज

Last Updated:August 09, 2026, 16:23 IST
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बड़े पर्दे पर इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर आई है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले मेकर्स ने कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित के चार दमदार नए पोस्टर्स जारी किए हैं. 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के नए लुक ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.
नई दिल्ली: मिर्जापुर की गद्दी, रंगबाजी और कालीन भैया के भौकाल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बड़े पर्दे पर जलवा देखने का समय अब बेहद करीब आ गया है. 11 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने आने वाला है, लेकिन उससे ठीक दो दिन पहले मेकर्स ने चार नए और बेहद खूंखार पोस्टर्स जारी करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है.
इन पोस्टर्स में कालीन भैया, मुन्ना भैया, गुड्डू पंडित और बबलू पंडित एक बार फिर अपने पुराने धाकड़ अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.
नए पोस्टर्स के साथ ट्रेलर का बढ़ा क्रेज
साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रहा है. ट्रेलर लॉन्च से सिर्फ दो दिन पहले सामने आए इन नए पोस्टर्स ने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. ये नए कैरेक्टर पोस्टर्स फिल्म के बड़े ट्रेलर लॉन्च की तैयारी को और भी खास बना रहे हैं. यह फिल्म पहली बार इस लोकप्रिय दुनिया को सिनेमाघरों तक लेकर आ रही है. ऐसे में यह ट्रेलर दर्शकों को फिल्म की कहानी, बड़े पैमाने पर होने वाले संघर्ष और जबरदस्त ड्रामा की पहली झलक दिखाने वाला है.
View this post on Instagram



