Tonk ATS Raid: पहले बासित, फिर बुरहान… टोंक में जैश से कनेक्शन के शक में 2 युवक हिरासत में, ATS की रेड

Last Updated:August 09, 2026, 16:38 IST
Tonk ATS Action: टोंक में एटीएस और स्टेट इंटेलिजेंस ने आतंकी संगठन जैश से तार जुड़े होने की आशंका में 20 वर्षीय बासित और बुरहान नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है. जयपुर से बासित को पकड़े जाने के बाद उससे मिली जानकारी के आधार पर धन्नातलाई से बुरहान को दबोचा गया. बासित के घर से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और इलेक्ट्रिक स्कूटी के पुर्जे जब्त किए गए हैं. परिजनों ने अनभिज्ञता जताते हुए जांच में सहयोग की बात कही है. एटीएस मामले की गहन जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Tonk ATS Action: टोंक में जैश-ए-मोहम्मद कनेक्शन के शक में 2 संदिग्ध हिरासत में
Tonk: राजस्थान के टोंक जिले से आतंकी कनेक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जयपुर एटीएस (ATS) और स्टेट इंटेलिजेंस की इनपुट के आधार पर टोंक में कोतवाली थाना पुलिस और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गोपनीय कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि हिरासत में लिए गए युवकों के तार पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं. इस कार्रवाई के बाद से जिलेभर में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस और स्टेट इंटेलिजेंस की टीम ने सबसे पहले 20 वर्षीय बासित को हिरासत में लिया था. बासित से हुई कड़ी पूछताछ और मिली अहम जानकारियों के आधार पर एटीएस ने टोंक कोतवाली इलाके के धन्नातलाई स्थित कार बाजार के पास दबिश देकर बुरहान नाम के दूसरे युवक को भी हिरासत में ले लिया. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके.
घर की तलाशी में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और स्कूटी के पुर्जे जब्तकार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस और जांच एजेंसियों ने बासित के घर पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. परिजनों का दावा है कि पुलिस ने तलाशी के दौरान घर में रखे एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के कुछ पुर्जे जब्त किए हैं. बासित के पिता हाफिज ने बताया कि वे धन्नातलाई इलाके में ढाबा चलाते हैं और उनका बेटा बासित भी उनके साथ ही काम करता है. उन्होंने मामले में पूरी अनभिज्ञता जाहिर की है और स्पष्ट किया है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे.
एटीएस की गहन पूछताछ जारी, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासादोनों संदिग्ध युवकों से एटीएस और खुफिया एजेंसियां किसी अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल सुरक्षा कारणों से इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं. जांच एजेंसियों की पूछताछ और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इन संदिग्धों की आतंकी नेटवर्क में क्या भूमिका थी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Tonk,Tonk,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 16:05 IST



