72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बजा बिहार का डंका, संजय मिश्रा सहित इन 4 कलाकारों को सम्मान

Last Updated:September 23, 2026, 21:17 IST
बिहार के चार प्रतिभाशाली कलाकारों संजय मिश्रा, कमलेश कुमार मिश्रा, मीनाति (मिंटी) मिश्रा और संजीव श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बधाई. 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बिहार के संजय मिश्रा सहित 4 कलाकारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया.
ख़बरें फटाफट
पटना: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बजा बिहार का डंका, संजय मिश्रा समेत 4 कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान मिला है. कलाकारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है. जेडीयू नेता संजय झा ने इस सम्मान पर पोस्ट भी किया है और कलाकारों को मिले सम्मान पर भारतीय सिनेमा में योगदान को शानदार बताया और गर्व का विषय बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि बिहार के चार प्रतिभाशाली कलाकारों संजय मिश्रा, कमलेश कुमार मिश्रा, मीनाति (मिंटी) मिश्रा और संजीव श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बधाई. इसके आगे उन्होंने लिखा कि भारतीय सिनेमा में आपका शानदार योगदान बिहार के लिए बहुत गर्व की बात है. हम आपके निरंतर सफल होने और भविष्य में और भी सम्मान पाने की कामना करते हैं.
About the AuthorRajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ेंFirst Published :
September 23, 2026, 21:17 IST



