कौन है वो शख्स, जिसने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last Updated:April 26, 2025, 23:01 IST
गौतम गंभीर को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गुजरात के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. जिसका नाम जिग्नेश परमार है. वह एक इंजीनियरिंग का छात्र है. पुलिस फिलहाल …और पढ़ें
गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ा.
हाइलाइट्स
पहलगाम आतंकी हमले के बाद गंभीर को जान से मारने का ईमेल मिला था सेंट्रल पुलिस ने जिग्नेश सिंह परमार नाम के शख्स को किया गिरफ्तार 21 साल का जिग्नेश इंजीनियरिंग का छात्र है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की ईमेल भेजने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सेंट्रल जिला पुलिस से इस शख्स को पकड़ा है. पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसका नाम जिग्नेश परमार है जो गुजरात का रहने वाला है. 21 साल का जिग्नेश सिंह परमार एक इंजीनियरिंग छात्र है. उसकी फैमिली ने दावा किया है कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी थी. पुलिस की साइबर क्राइम टीम उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही थी, जिसने यह धमकी भरा ईमेल भेजा था. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को यह धमकी एक अनजान ईमेल के जरिए मिली थी. ईमेल में सिर्फ तीन शब्द लिखे थे- I kill u. यह संदेश भले ही छोटा था, लेकिन इसका असर गंभीर रहा. गंभीर ने बिना देरी किए इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी. उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी थी. पुलिस का कहना था कि वे इस धमकी को हल्के में नहीं ले रहे हैं और इसे भेजने वाले की पहचान जल्द से जल्द करने की कोशिश कर रहे हैं.
कभी सारा तो कभी अनन्या, कई अभिनेत्रियों संग जुड़ा नाम, शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं 3 साल से…
कभी मैगी के सहारे काटे दिन, फिर मेहनत लाई रंग और बन गया टीम इंडिया का स्टार, आज है 91 करोड़ का मालिक
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट इस मामले में सबसे अहम भूमिका निभा रही थी. उनकी टीम उस ईमेल को ट्रैक करने में जुटी थी, जिसके जरिए धमकी दी गई. साइबर विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे थे कि यह ईमेल कहां से और किसने भेजा. डीसीपी (सेंट्रल) एम हर्षवर्धन ने बयान में कहा था, ‘हमें गौतम गंभीर से जुड़े एक ईमेल आईडी पर कथित धमकी भरे मेल के बारे में जानकारी मिली है.मामले की जांच की जा रही है.’अधिकारी ने बयान में कहा था कि गौतम गंभीर को पहले से ही दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्राप्त है और हम विशिष्ट सुरक्षा व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करते हैं.’
पुलिस सूत्रों ने बताया था कि पूर्व भाजपा सांसद गंभीर को कथित तौर पर ‘आईएसआईएस कश्मीर’ नाम से दो धमकी भरे मेल मिले हैं, जिनमें ‘मैं तुम्हें मार डालूंगा’ लिखा हुआ है.’ धमकी के संबंध में एक ईमेल शिकायत राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन को मिली थी, जिसमें धमकी भरे ईमेल के स्क्रीनशॉट लगाए गए थे.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 26, 2025, 23:01 IST
homecricket
कौन है वो शख्स, जिसने गौतम गंभीर को जान से मारने की दी थी धमकी, गिरफ्तार



