सुपरस्टार संग बिगड़ा रिश्ता, अकेले दम पर बनाया करियर, सुजैन खान की अनूठी जिंदगी

Last Updated:October 26, 2025, 02:31 IST
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से शादी की थी, जिनसे उनके दो बेटे हैं, हालांकि शादी के 14 साल बाद वे अलग हो गए. उनकी पर्सनल लाइफ में कठिनाइयां आईं, लेकिन अकेले दम पर करियर बनाया.
ख़बरें फटाफट
सुजैन खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं.
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में बड़े स्टार्स की पत्नियों को उनके पति की सफलता के साथ पहचान मिलती है, लेकिन आज के समय में महिलाएं सिर्फ पति के नाम पर निर्भर नहीं रहती हैं. ऐसी ही सफल बिजसनेसवूमेन हैं सुजैन खान, जिन्होंने बिना अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन का सहारा लिए इंटीरियर डिजाइनर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. रविवार 26 को सुजैन खान अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं.
सुजैन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1975 को बॉम्बे में मशहूर एक्टर संजय खान और जरीन कतरक के घर हुआ था. सुजैन के तीन और भाई-बहन हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में एक समय पर अपनी पहचान बनाई लेकिन ज्यादा समय तक पर्दे पर टिक नहीं पाए. अभिनेता जायद खान सुजैन खान के भाई हैं. फिल्म ‘मैं हूं ना’ में उनका लकी वाला किरदार फैंस को खूब पसंद आया था, लेकिन वो पर्दे पर बतौर लीड बहुत कम ही फिल्मों में दिखे थे. अपने पिता संजय खान की तरह सुजैन ने कभी एक्टिंग में हाथ आजमाने के बारे में नहीं सोचा है. उन्होंने 1995 में ब्रुक्स कॉलेज, कैलिफोर्निया से इंटीरियर डिज़ाइन में एसोसिएट आर्ट की डिग्री ली. कुछ साल प्रैक्टिस करने के बाद 26 फरवरी 2011 को उन्होंने खुद की इंटीरियर डिजाइनर कंपनी ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ की शुरुआत की.
डिजाइनर के तौर पर किया कामसुजैन ने आर्किटेक्ट्स, प्रोडक्ट डिज़ाइनर्स और इंटीरियर की टीमों के साथ मिलकर नए कॉन्सेप्ट के साथ विला, ऑफिस, घर और मॉडल शो के लिए अनोखे डिजाइन पेश किए. इतना ही नहीं, सुजैन को फेमस फ्रांसीसी डिजाइनर फिलिप स्टार्क की कंपनी से जुड़ने का मौका मिला. उन्हें साल 2015 में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर कंपनी में शामिल होने का मौका मिला था.
14 साल बाद लिया तलाकसुजैन को इंटीरियर डिजाइनर इंडस्ट्री में अपने पुराने ऐतिहासिक डिजाइनों को नए और अनूठे तरीके से पेश करने के लिए जाना जाता है. उनके ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ स्टोर पर क्यूरेटेड फर्नीचर और घर को डेकोरेट करने के लिए एंटीक और फैंसी सामान मिलता है. उन्होंने गौरी खान के साथ मिलकर भी कई बड़े प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी निभाई है. सुजैन ने ओबेरॉय रियल्टी, पंचशील रियल्टी, लोढ़ा ग्रुप, रुस्तमजी और ट्रिबेका डेवलपर्स के लिए शानदार प्रोजेक्ट्स के साथ काम किया है. पर्सनल लाइफ में सुजैन ने एक्टर ऋतिक रोशन के साथ शादी की थी, लेकिन 14 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया. भले ही कपल का तलाक हो गया हो, लेकिन वो दोनों बच्चों की परवरिश मिलकर करते हैं. सुजैन की जिंदगी में अर्सलान गोनी नए पार्टनर के तौर पर जुड़ चुके हैं और ऋतिक भी सबा आजाद को डेट कर रहे हैं.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 26, 2025, 02:31 IST
homeentertainment
सुपरस्टार संग बिगड़ा रिश्ता, अकेले दम पर बनाया करियर, सुजैन की अनूठी जिंदगी



