Sports

IND vs AUS 1st T20I LIVE: अभिषेक शर्मा ले रहे जोश हेजलवुड की खबर, टॉस गंवाकर भारत की पहली बैटिंग

कैनबरा: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल ग्राउंड में खेला जा रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है.

टॉस गंवाकर भारत की बैटिंग शुरू
अभिषेक शर्मा का सामना जोश हेजलवुड से हो रहा है. अभिषेक ने पहली ही गेंद पर कदमों का इस्तेमाल किया. गेंद की लाइन इतनी सटीक थी कि अभिषेक को फौरन अपने इरादे बदलने पड़े.

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलियाई की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड

टॉस जीतकर बॉलिंग ही चुनते हैं मार्शऑस्ट्रेलिया ने उन सभी 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी चुनी, जहां मिचेल मार्श ने टॉस जीता. सितंबर 2022 से ऑस्ट्रेलिया ने 53 पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 30 में टॉस जीता है. उन्होंने एक को छोड़कर बाकी सभी मैचों में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ये मैच 2024 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था.

नीतीश कुमार रेड्डी शुरुआती तीन मैच से बाहरदूसरे वनडे के दौरान बायीं जांघ पर लगी चोट से उबर रहे नीतीश कुमार रेड्डी शुरुआती तीन टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं. 24 घंटे पहले कप्तान सूर्या ने उन्हें पूरी तरह फिट बताया था और अब टॉस के दौरान वही सूर्या अपने ऑलराउंडर को इंजर्ड होकर बाहर बता रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj