Oppo Find X9 and Oppo Find X9 Pro price leaked ahead of launching on 18 november know features- Oppo Find X9 और Find X9 Pro, 18 नवंबर को है एंट्री, कौन देगा बेहतर परफॉर्मेंस, पहले ही लीक हो गई कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा कर दी है कि उसकी नई फ्लैगशिप सीरीज़ Oppo Find X9 Series भारत में 18 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी. इस सीरीज़ में दो मॉडल शामिल होंगे, Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro. दोनों ही स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस होंगे और इनमें Hasselblad कैमरा ब्रांडिंग दी गई है. इसके अलावा, ये भारत में आने वाले पहले स्मार्टफोन्स होंगे जो ColorOS 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलेंगे.
भारत में Oppo Find X9 Series का लॉन्च 18 नवंबर को तय है. कंपनी की यह नई फ्लैगशिप सीरीज़ कैमरा क्वालिटी और परफॉर्मेंस के मामले में इस साल के सबसे बड़े लॉन्च में से एक साबित हो सकती है. लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है.
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक Oppo Find X9 की कीमत भारत में लगभग ₹74,999 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट) हो सकती है. वहीं, Oppo Find X9 Pro की कीमत लगभग ₹99,999 होने की उम्मीद है.
हालांकि, फोन के बॉक्स पर दी गई MRP थोड़ी ज्यादा हो सकती है, जैसा कि आमतौर पर स्मार्टफोन लॉन्च के समय होता है. पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Find X8 की शुरुआती कीमत ₹69,999 थी, जबकि Find X8 Pro ₹99,999 में आया था.
Oppo Find X9 Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसचीन में पहले से लॉन्च हुई इस सीरीज़ के आधार पर, इसके स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा लगाया जा सकता है. ओप्पो Find X9 में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
वहीं, Find X9 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो समान रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के साथ आता है. दोनों स्मार्टफोन्स में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.
कैमरा की बात करें तो Find X9 Pro में 50MP Sony LT828 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 200MP Samsung HP5 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 2MP मल्टी-स्पेक्ट्रल लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है.
वहीं, Find X9 में 50MP Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.



