Sports

Why CSK Traded Away Jadeja:चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया क्यों रविंद्र जडेजा को टीम से किया गया अलग, किसने लिया ये फैसला

Last Updated:November 15, 2025, 13:24 IST

Why CSK Traded Away Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सैम करन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेलने उतरेंगे जबकि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. CSK के MD कासी विश्वनाथन ने इसे सबसे कठिन फैसला बताया.चेन्नई ने बताया क्यों जडेजा को टीम से किया गया अलग, किसने लिया ये फैसलारविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ट्रेड

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जान बन चुके रविंद्र जडेजा अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. नए सीजन में वो राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे. चेन्नई के मैनेजिंग डायरेक्टर कासी विश्वनाथन ने फ्रेंचाइजी के प्रमुख ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स (RR) में ट्रेड करने के फैसले को टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे कठिन फैसले में से एक बताया.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी से पहले लीग ने शनिवार को पुष्टि की कि जडेजा और सैम करन को RR में ट्रेड किया गया है, जबकि CSK को बदले में संजू सैमसन मिला है. हालांकि यह खबर लगभग एक हफ्ते से चल रही थी, लेकिन दोनों फ्रेंचाइजियों की आधिकारिक पुष्टि ने उनके फैंस को निराश कर दिया. जडेजा और सैमसन दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के महत्वपूर्ण हिस्से रहे हैं और उनके चेहरे बन चुके थे. हालांकि, CSK के MD ने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया और खिलाड़ियों ने बदलाव की आवश्यकता महसूस की.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj