Entertainment

Rhiya Ahir Bigg Boss 20: NEET प्रदर्शन से चमकीं रिया अहीर, बिग बॉस 20 की रेस में आते ही हुईं ट्रोल, दिया करारा जवाब

Last Updated:August 27, 2026, 07:59 IST

Rhiya Ahir Bigg Boss 20: NEET प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोककर चर्चा में आईं रिया अहीर अब ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री की रेस को लेकर सुर्खियों में हैं. शो के नए प्रोमो में दर्शकों को रिया और लव गिल के बीच चुनाव करने का मौका दिया गया है. इसी बीच रिया को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. लोगों ने उन पर प्रोटेस्ट का इस्तेमाल फेम के लिए करने का आरोप लगाया. अब रिया ने इन सवालों पर अपनी बात रखी है.NEET वायरल रिया अहीर की बिग बॉस 20 में एंट्री, हुईं ट्रोल, दिया जवाबZoomरिया अहीर का नाम ‘बिग बॉस 20’ में संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है.

नई दिल्ली. मुंबई में नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़े होकर रातोंरात वायरल हुईं मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर अब एक और वजह से चर्चा में हैं. रिया अहीर का नाम सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है. खास बात यह है कि इस बार शो में दर्शकों को दो नामों में से अपना पसंदीदा चुनने का मौका दिया गया है. रिया के साथ एक्टर लव गिल का नाम भी प्रोमो में दिखाया गया है. अब जिसको सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे बिग बॉस के घर में जगह मिल सकती है. बिग बॉस 20 में नाम आने के तुरंत बाद रिया सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. अब उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रोटेस्ट में सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने के लिए हिस्सा लिया था. अब उसी वायरलिटी का फायदा उठाकर बिग बॉस में जाने की कोशिश कर रही हैं. रिया ने इन आरोपों पर सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है.

‘मैं एक्टिविस्ट नहीं हूं’

रिया ने एक फैन के कमेंट को शेयर किया, जिसमें कहा गया था कि वह पेशे से एक्टिविस्ट नहीं बल्कि एक्टर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं. उन्होंने सिर्फ एक प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था, जो वायरल हो गया. ऐसे में उनसे हर आंदोलन में आगे रहने की उम्मीद करना सही नहीं है. कॉमेंट में यह भी कहा गया कि अगर उन्हें देश के बड़े रियलिटी शो में जाने का मौका मिल रहा है तो उन्हें अपना करियर बनाने के लिए उसका इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए.

‘रोजी-रोटी के लिए काम करना गलत नहीं’

रिया ने इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि यह कॉमेंट उनके रुख को सबसे बेहतर तरीके से समझाता है. उनका कहना है कि वह सही चीज के लिए आवाज उठाने में विश्वास रखती हैं, लेकिन साथ ही वह एक कलाकार भी हैं और उन्हें अपने प्रोफेशन से रोजी-रोटी कमानी है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj