Rajasthan

ग्राउंड रिपोर्ट: क्या आपको पता है खाटूश्यामजी मंदिर में कैसे की जाती है भक्तों की गिनती, क्या होता है प्रोसेस?

Last Updated:November 21, 2025, 09:12 IST

सीकर खाटूश्याम जी मंदिर ग्राउंड रिपोर्ट: सीकर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की गिनती AI आधारित काउंटिंग मशीनों से होती है. मंदिर परिसर की 14 लाइनों में 14 स्मार्ट मशीनें लगाई गई हैं, जो हर भक्त के गुजरते ही स्वतः संख्या दर्ज करती है. VIP लाइन की भी गिनती इसी सिस्टम में होती है. मशीनें यह भी पहचान लेती है कि कोई व्यक्ति दो बार गुजर रहा है या पहली बार. पूरा डेटा 24 घंटे सुरक्षित रखा जाता है. साथ ही हाईटेक CCTV कैमरों से मंदिर में लगातार निगरानी होती है.

ख़बरें फटाफट

सीकर. विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी में विराजित बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है. मान्यता है कि जो भी भक्त इस मंदिर में आकर मन्नत मांगता है वह पूरी हो जाती है, यहीं कारण है कि खाटूश्याम जी मंदिर में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है. रोजाना यहां मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहता है. यहां आने वाले हर भक्त की गिनती होती है. यही नहीं मंदिर में आने-जाने वाले भक्तों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी यहां होती है. लेकिन, हर भक्त के मन में सवाल रहता है कि आखिर भक्तों की गिनती कौन करता है?. मंदिर कमेटी द्वारा यह काम कैसे किया जाता है ? आज आपके इस सवाल का जवाब हम आपको देंगे.

दरअसल, सीकर के खाटूश्याम जी मंदिर परिसर में बाबा श्याम के दर्शन के लिए 14 लाइन बनी हुई है. उन्हीं लाइनों में आने वाले हर भक्त की गिनती होती है. VIP लाइन में आने वाले भक्तों की भी इसमें गिनती होती है. खाटूश्याम जी में भक्तों की गिनती मशीनों द्वारा होती है. पर्यटन विभाग और मंदिर कमेटी के पास मंदिर में आने वाले भक्तों को सटीक संख्या का पता लगाया जा सके, इसलिए यह मशीन लगाई है.

गर्भ ग्रह के पास लगी है मशीन

मंदिर में आने वाले हर भक्त की गिनती के लिए बाबा श्याम के गर्भ ग्रह के बिल्कुल पास ही यह काउंटिंग मशीनें लगी है. सभी 14 लाइनों में 14 काउंटिंग मशीनें लगाई गई है. सभी मशीन AI टेक्नोलॉजी से लैस है. ये मशीनें गेट की तरह है. इसमें प्रवेश करने पर अपने आप यह मशीन गिनती कर लेती है. अगर कोई इसमें एक बार गुजर जाए और वही व्यक्ति दोबारा से प्रवेश करता है तो इसकी एक ही बार गिनती होती है. ऐसे में इस तरीके से यह काउंटिंग मशीन रोजाना मंदिर में आने वाले भक्तों की सटीक जानकारी मंदिर कमेटी को देती है.

रोज का डाटा रखा जाता है सुरक्षित

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, सभी काउंटिंग मशीन में पूरे 24 घंटे आने वाले भक्तों का डाटा रखा जाता है. इसमें यह तक पता चल जाता है कि किस लाइन में भक्तों की संख्या अधिक है और किस लाइन में भक्तों की संख्या कम रही. यह मशीन सेंसर प्रक्रिया के तहत भक्तों की गिनती करती है. मशीन के ऊपर ही, एक डिस्प्ले पर संख्या नजर आती है. केवल मंदिर कमेटी ही नहीं बल्कि भक्त भी इस मशीनों में होने वाली काउंटिंग प्रक्रिया को देख सकते हैं.

24 घंटे होती है रिकॉर्डिंग

खाटूश्याम जी मंदिर में भक्तों की गिनती के अलावा 24 घंटे CCTV कैमरे में भक्तों को रिकॉर्डिंग होती है. भक्तों की सुरक्षा और निगरानी के लिए इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम है. विशेष अवसर पर मंदिर कमेटी और पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाती है. खाटूश्याम जी मंदिर में लगे कैमरे हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है. इसमें भक्तों की हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग होती है.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

November 21, 2025, 09:12 IST

homerajasthan

खाटूश्यामजी मंदिर में कैसे होती है भक्तों की गिनती? जानें पूरा प्रोसेस

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj