IND A vs BAN A 1st Semi Final Live Cricket Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में इंडिया ए की टक्कर बांग्लादेश ए के साथ

Last Updated:November 21, 2025, 11:26 IST
IND A vs BAN A Live Cricket Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का नॉकआउट दौर शुरू हो चुका है. टूर्नामनेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच है. दोनों टीमें इस मैच के लिए दोहा के ईडन पार्क …और पढ़ें
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का सेमीफाइनल इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच
नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच दोहा के ईडन पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 23 नवंबर को फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करेगी. लीग स्टेज में इंडिया ए की टीम ग्रुप ए में शामिल थी. वहीं पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहने के कारण इंडिया ए का सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ए से टक्कर हो रही है. इंडिया ए ने लीग चरण में तीन मैच खेले थे, जिसमें उसे 2 में जीत मिली थी.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
इंडिया ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल.
बांग्लादेश ए टीम: हबीबुर रहमान सोहन, जिशान आलम, जवाद अबरार, अकबर अली (विकेटकीपर/कप्तान), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, एसएम महेरोब, अबू हिदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल, अरिफुल इस्लाम, टोफेल अहमद, शादीन इस्लाम, मृत्युंजय चौधरी.
November 21, 202511:26 IST
IND A vs BAN A, Live Cricket Score: इंडिया ए और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की भिड़ंत
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का नॉकआउट भिड़ंत आज से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच दोहा के ईडन पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 21, 2025, 11:10 IST
homecricket
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया ए की टक्कर बांग्लादेश से



