Rajasthan

हेयर केयर टिप्स: सफेद बालों से परेशान? आंवला देगा प्राकृतिक रंग और नई ग्रोथ, जानें उपयोग का सही तरीका – Rajasthan News

Last Updated:November 23, 2025, 10:08 IST

हेयर केयर टिप्स: आंवला बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक है जो जड़ों को पोषण देता है, झड़ना रोकता है और समय से पहले सफेद होने की समस्या कम करता है. आयुर्वेद के अनुसार यह वात, पित्त और कफ को संतुलित कर स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाता है. ताज़ा रस, सूखा पाउडर, हेयर मास्क, शैम्पू मिश्रण और काढ़े के रूप में इसका उपयोग बालों और संपूर्ण स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है.हेयर टिप्स

अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हों, समय से पहले सफेद पड़ने लगे हों या स्कैल्प कमजोर महसूस हो रहा हो, तो कुछ औषधीय फलों के उपयोग से इस समस्या का समाधान पा सकते हैं. इनमें सबसे अधिक फायदेमंद है आंवला, जिसे आयुर्वेद में बालों का टॉनिक माना गया है. इसकी खासियत यह है कि यह बालों की जड़ों को गहराई तक पोषण देता है और प्राकृतिक रूप से बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

हेयर टिप्स

सर्दियों के मौसम में बाज़ारों में आंवला आसानी से और कम कीमत में मिल जाता है. इसके अलावा यही मौसम बोलो को मजबूत और पोषण देने का सबसे सही समय है. इस फल ताज़ा और सूखाकर दो तरीके से उपयोग में लिया जा सकता है. यह दोनों ही तरीके स्वास्थ्य और बालों के लिए समान रूप से फायदेमंद होते हैं. ताज़ा आंवला सीधे शरीर को ऊर्जा देता है, जबकि सूखा आंवला लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, जिससे यह सालभर उपयोगी रहता है.

हेयर टिप्स

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि आयुर्वेद ग्रंथों के अनुसार आंवला शरीर के तीन प्रमुख दोष वात, पित्त और कफ को संतुलित करने वाला सबसे फायदेमंद फल है. जब ये तीनों दोष संतुलित रहते हैं, तब शरीर में ऊर्जा का प्रवाह ठीक रहता है और बालों की जड़ों पर चमत्कारिक रूप से प्रभाव पड़ता है. इस फल के उपयोग से सिर के स्कैल्प में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे कमजोर जड़ों में नई जान आती है और नए बाल उगने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है.

Add as Preferred Source on Google

हेयर टिप्स

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि आंवला कई आसान तरीकों से प्रयोग किया जा सकता है. ताज़ा आंवले का रस निकालकर सीधे सिर पर लगाने से बालों की जड़ों को तुरंत पोषण मिलने लगता है. वहीं सूखे आंवले का पाउडर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो लंबे समय तक इसे रखा जा सकता है. आंवले को सुखाकर उसका चूर्ण बनाना सरल है और इसे किसी भी हेयर मास्क या शैम्पू में मिलाया जा सकता है. इससे बाल मजबूत भी होते हैं और बालों की सफेदी भी दूर होती है.

हेयर टिप्स

इसके अलावा, आंवले की कैंडी, मुरब्बा या चूर्ण बनाकर इसे सालभर सेवन में लाया जा सकता है, जिससे यह बालों के साथ-साथ शरीर को भी पोषक मिलता है. आंवले के पाउडर में रीठा और शिकाकाई मिलाकर बाल धोने से स्कैल्प की गंदगी दूर होती है, रूसी में राहत मिलती है और बाल झड़ना कम होता है. यह मिश्रण एक प्राकृतिक शैम्पू की तरह काम करता है और बालों की चमक भी बढ़ाता है.

हेयर टिप्स

आयुर्वेदिक चिकित्सक ने बताया कि पानी में सूखा आंवला उबालकर उसका काढ़ा तैयार करना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस काढ़े को छानकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीने से गले की खराश, खांसी और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है. जब शरीर अंदर से स्वस्थ और मजबूत होता है, तो उसका सीधा असर बालों और त्वचा पर दिखाई देता है. इसलिए आंवला केवल बालों का नहीं, बल्कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 23, 2025, 10:08 IST

homelifestyle

सफेद बालों से हैं परेशान? ये नुस्खे देंगे नैचुरल रंग और ग्रोथ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj