Sports

IND vs SA 2nd Test Day 4 LIVE Score: 58 रन पर आधी टीम आउट, भारत की उल्टी गिनती शुरू, साउथ अफ्रीका जीत से पांच विकेट दूर

Last Updated:November 26, 2025, 10:10 IST

IND vs SA Guwahati Test Day 5 LIVE Score and latest updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज गुवाहाटी में दूसरे और आखिरी टेस्ट का पांचवां दिन खेला जा रहा है. मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम हार टालने के लिए संघर्ष क…और पढ़ेंIND vs SA LIVE: 58 रन पर आधी टीम आउट, भारत की उल्टी गिनती शुरू

साइमन हार्मर

IND vs SA Guwahati Test Day 5 Live Score: नमस्कार, न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हार के मुहाने पर खड़ी भारतीय टीम इज्जत और सीरीज बचाने मैदान पर संघर्ष कर रही है. गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन का खेल जारी है. भारत ने अपने चौथे दिन के स्कोर 15.5 ओवर में 27/2 से आगे खेलते हुए फिर से टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को खो दिया है. टीम इंडिया अब जीत नहीं जैसे-तैसे हार टालने के लिए खेल रही है.

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.

November 26, 202510:10 IST

IND v SA: भारत का पांचवां विकेट गिरा, ऋषभ पंत भी आउट

भारत ने अपना सबसे बड़ा विकेट गंवा दिया है. कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत को भी साइमन हार्मर ने आउट कर दिया. पंत भी डिफेंसिव शॉट खेलने के प्रयास में स्लिप में मार्करम द्वारा धरे गए. पंत ने 16 गेंद में 13 रन बनाए. भारत ने 58 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया. साउथ अफ्रीका जीत से सिर्फ पांच विकेट दूर है.

November 26, 202510:03 IST

Guwahati Test LIVE: एक घंटे का खेल पूरा

पांचवें दिन एक घंटे का खेल पूरा हो चुका है. भारत ने आज अपने दो बल्लेबाजों को गंवा दिया है. फिलहाल स्कोर 58/4 है. साईं सुदर्शन आठ और ऋषभ पंत 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत अब भी जीत से 491 रन दूर है.

November 26, 202509:39 IST

LIVE: हार्मर ने एक ओवर में दिया डबल झटका

साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में भारत को दोहरे झटके दे दिए हैं. तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव का मिडिल स्टंप उखाड़ने के बाद आखिरी बॉल पर नए बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी चलते बने. स्लिप में मुस्तैद एडन मार्करम ने इस मर्तबा कोई गलती नहीं की. भारत ने 42 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. कुलदीप ने जहां 38 गेंद में पांच रन बनाए तो ध्रुव जुरेल अपनी तीसरी गेंद पर दो रन बनाकर निपट गए.

November 26, 202509:31 IST

IND vs SA LIVE: कुलदीप यादव का कैच ड्रॉप

अगले ही ओवर में कुलदीप यादव का भी कैच ड्रॉप हो गया. चौथे दिन बतौर नाइटवॉचमैन उतरे कुलदीप चार रन के स्कोर पर जीवनदान पाकर राहत की सांस ले रहे होंगे. ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को उन्होंने रोकने का प्रयास किया तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल स्लिप की ओर गई, ऐसे में फील्डर एडन मार्करम ने अपने दाहिने तरफ हाथ को करते हुए कैच करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनकी उंगलियों में लगकर जमीन पर जा गिरी.

November 26, 202509:29 IST

LIVE: किस्मत ने दिया सुदर्शन का साथ, नो बॉल पर हुए थे आउट

पांचवें दिन की चौथी ही गेंद पर साईं सुदर्शन को मार्को यानसन ने आउट कर करारा झटका दे दिया था, लेकिन किस्मत शायद भारत और सुदर्शन के साथ थी. विकेटकीपर द्वारा लपके जाने के बाद सुदर्शन पवेलियन लौटने लगे थे क्योंकि थर्ड अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी थी. साउथ अफ्रीकी खेमे में खुशी की लहर थी, लेकिन तभी मैदान पर सायरन बजने लगा क्योंकि थर्ड अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया. मार्को यानसन ओवर स्टेप कर गए थे

November 26, 202509:23 IST

LIVE: आखिरी दिन का मैच शुरू

भारत अपने चौथे दिन के स्कोर 15.5 ओवर में दो विकेट पर 27 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू कर दिया है. साईं सुदर्शन और कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों पर क्रीज पर वक्त गुजारने और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को थकाने की जिम्मेदारी है, जिससे भारतीय ड्रेसिंग रूम में माहौल थोड़ा खुशनुमा हो जाए

November 26, 202509:21 IST

चौथी पारी में भारत के खेले सबसे ज्यादा ओवरVS मैदान सालओवरऑस्ट्रेलियासिडनी2021131.0इंग्लैंडलॉर्ड्स2002109.4इंग्लैंडचेन्नई200898.3ऑस्ट्रेलियाब्रिस्बेन202197.0

 

November 26, 202509:15 IST

LIVE पहली बार लगातार दो सीरीज में होंगे क्लीन स्वीप?

अगर भारत ये मैच भी हार जाता है तो ये पहला मौका होगा, जब घरेलू सरजमीं पर लगातार दो टेस्ट सीरीज में उसका सूपड़ा साफ (बिना कोई मैच जीते सीरीज गंवाना) हुआ हो. इससे पहले नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत आकर तीन मैच की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी.

November 26, 202509:13 IST

IND vs SA LIVE: मैच नहीं इज्जत बचाने उतरी टीम इंडिया

दो मैच की सीरीज में पहले ही पिछड़ रही भारतीय टीम आखिरी दिन 549 रन के लगभग असंभव लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. चौथे दिन के अपने स्कोर 15.5 ओवर में दो विकेट पर 27 रन से स्कोर आगे बढ़ा और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उसे अब 522 रन की जरूरत है, जो असंभव है. ऐसे में भारत मैच नहीं बल्कि इज्जत बचाने उतरेगा.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 26, 2025, 09:07 IST

homecricket

IND vs SA LIVE: 58 रन पर आधी टीम आउट, भारत की उल्टी गिनती शुरू

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj