Rajasthan

सर्दियों में बाजरा खाने के फायदे पाचन, हड्डियों और ब्लड शुगर के लिए.

Last Updated:November 30, 2025, 13:56 IST

सर्दियों में बाजरा थाली का सबसे पौष्टिक और फायदेमंद हिस्सा बन सकता है. फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर बाजरा शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है, पाचन सुधारता है और लंबे समय तक गर्माहट व ऊर्जा देता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स लाभकारी है, वहीं इसके मिनरल्स हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं.जोधपुर

  सर्दियों में थाली में बाजरे को शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है. बाजरे में6 फा6इबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं. ठंड के मौसम में बाजरे का सेवन न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पाचन, हड्डियों और रक्त-स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है. बाजरे की रोटी या इससे बने अन्य व्यंजन रोजमर्रा के आहार में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं, और यह सर्दियों की आम बीमारियों से बचाव में भी मदद करते हैं.

जोधपुर

सर्दियों में थाली में बाजरे को शामिल करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, बाजरा पेट के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. सर्दियों के दिनों में बाजरे की रोटी खाने से पाचन बेहतर रहता है. कब्ज की परेशानी कम हो सकती है और पेट भारी लगने की समस्या में भी राहत मिल सकती है. जिन लोगों को गैस या अपच की तकलीफ रहती है, उनके लिए यह काफी लाभकारी साबित हो सकता है.

जोधपुर

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बाजरा एक बढ़िया अनाज माना जाता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे इसका सेवन करने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। ठंड में इसे खाना डायबिटीज कंट्रोल में मदद कर सकता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा भी देता है.स्वस्थ जीवन और ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए बाजरे को अपनी थाली में शामिल करना अच्छा कदम है.

Add as Preferred Source on Google

जोधपुर

हड्डियों की सेहत को बनाए रखने के लिए बाजरा एक बेहतरीन अनाज है. इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में भी मदद मिल सकती है। ग्लोइंग उम्र के लोगों के लिए यह अनाज और भी उपयोगी माना जाता है.स्वस्थ हड्डियों और मजबूत शरीर के लिए बाजरे को अपनी रोजमर्रा की थाली में जरूर शामिल करें.

जोधपुर

ठंड के मौसम में शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देने वाला अनाज बाजरा है। यह धीरे-धीरे पचता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है, जिससे ठंड कम महसूस होती है. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड के दिनों में इसे ज्यादा पसंद करते हैं.ठंड में सेहतमंद और ऊर्जावान रहने के लिए बाजरे को अपने आहार में शामिल करना लाभकारी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 30, 2025, 13:56 IST

homelifestyle

सर्दियों में बाजरा खाने के फायदे पाचन, हड्डियों और ब्लड शुगर के लिए है लाभकारी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj