Rajasthan

फिट दिमाग, सही रणनीति और ये 3 आदतें! एक्सपर्ट ने बताया सरकारी नौकरी पाने का पक्का मंत्र

Last Updated:December 01, 2025, 20:17 IST

UPSC PCS SSC Success Tips : बारमेर में असिस्टेंट प्रोफेसर कैप्टन सरिता लीलड़ ने बताया कि SSC, UPSC, रेलवे और PCS जैसे एग्जाम की तैयारी का मूल मंत्र बेसिक मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि NCERT, बेसिक पॉलिटी, हिस्ट्री और जियोग्राफी तैयारी की सबसे मजबूत नींव होते हैं. रोजाना एक मॉक टेस्ट, 20-30 MCQ और साप्ताहिक रिवीजन सफलता की कुंजी बताए गए. करंट अफेयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित व्यायाम को भी परीक्षा रणनीति का अहम हिस्सा बताया गया.

ख़बरें फटाफट

सही रणनीति और ये 3 आदतें! एक्सपर्ट ने बताया सरकारी नौकरी पाने का पक्का मंत्रएसएससी से लेकर यूपीएससी में सफलता पाने के लिए आसान टिप्स अपनाकर पा सकते है सफलता

बाड़मेर. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल हमेशा यही रहता है कि कौन सा एग्जाम कैसे क्लियर किया जाए. SSC की स्पीड, रेलवे की स्ट्रेट फॉरवर्ड क्वेश्चनिंग, UPSC की गहराई और PCS का लोकल फोकस, हर एग्जाम का पैटर्न अलग होता है लेकिन सपना एक ही होता है कि कैसे इसे क्रैक किया जाए. हर साल लाखों उम्मीदवार SSC, रेलवे, UPSC और PCS की परीक्षाओं में शामिल होते हैं लेकिन सफलता सिर्फ उन्हीं को मिलती है जो मेहनत के साथ सही रणनीति भी अपनाते हैं. बढ़ती प्रतियोगिता और टफ सिलेक्शन प्रोसेस के बीच सबसे जरूरी बात यही है कि कौन सा एग्जाम क्या चाहता है और उसकी तैयारी किस तरह की जानी चाहिए.

इसी को लेकर बाड़मेर कन्या महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर कैप्टन सरिता लीलड़ ने बताया कि मेहनत हर कोई करता है लेकिन सही दिशा चुनना सिर्फ कुछ लोग जानते हैं. उनके अनुसार किसी भी परीक्षा की शुरुआत हमेशा बेसिक से होनी चाहिए. चाहे SSC हो या UPSC, NCERT, बेसिक मैथमेटिक्स, बेसिक पॉलिटी, हिस्ट्री और जियोग्राफी ही आगे की पढ़ाई की मजबूत नींव बनाते हैं. जो छात्र इन बेसिक्स को मजबूत कर लेते हैं, उनकी तैयारी अपने आप अगले स्तर पर बेहतर होती चली जाती है.

एग्जाम क्रैक करने के लिए जरूरी रणनीतिसरिता लीलड़ बताती हैं कि रोजाना कम से कम 1 मॉक टेस्ट देना चाहिए. इसके साथ ही 20 से 30 MCQ की प्रैक्टिस और हफ्ते में एक बार पूरे नोट्स का रिवीजन जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि गलतियों की एक अलग कॉपी बनाकर रखना चाहिए जिससे भविष्य में वही गलती दोहराई न जाए और लगातार सुधार होता रहे. इस तरीके से पढ़ाई करने वाला छात्र खुद ही अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता चला जाता है.

करंट अफेयर और लाइफस्टाइल का रोलउन्होंने बताया कि करंट अफेयर की तैयारी के लिए रोजाना अखबार पढ़ना जरूरी है. इसके साथ ही ऑनलाइन नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज को भी ध्यान से फॉलो करना चाहिए. सरिता लीलड़ के अनुसार स्वस्थ आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम भी परीक्षा तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं क्योंकि एक फिट दिमाग और शरीर ही लंबे समय तक पढ़ाई को संभाल सकता है. इसके साथ दोस्तों और अध्ययन समूह के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए जिससे विचारों का आदान-प्रदान होता रहे और तैयारी में मजबूती आती रहे.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

December 01, 2025, 20:17 IST

homejobs

सही रणनीति और ये 3 आदतें! एक्सपर्ट ने बताया सरकारी नौकरी पाने का पक्का मंत्र

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj