Tech

Gemini 3 Pro AI users new limit set by google increasing demand in image generation know daily gemini banana AI- Google Gemini 3 Pro AI में बदलाव: फ्री और पेड यूज़र्स के लिए नया नियम, जानें कितनी लिमिट हुई सेट

गूगल ने अपने Gemini 3 Pro AI मॉडल के फ्री यूज़र्स के लिए नई लिमिट्स लागू कर दी हैं. अब बिना सब्सक्रिप्शन के लोग इस लेटेस्ट AI मॉडल में इमेज और प्रॉम्प्ट की संख्या पर सीमित रहेंगे. यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि Gemini 3 Pro की डिमांड पिछले वर्ज़न, Gemini 2.5 Pro, की तुलना में बहुत बढ़ गई है. गूगल का मकसद है कि पेड यूज़र्स को बेहतर एक्सेस और अनुभव मिले.

Gemini 3 Pro, Google का नया मल्टीमॉडल AI मॉडल है, जो टेक्स्ट, इमेज और वीडियो को समझने में सक्षम है. इसमें बेहतर एल्गोरिदम और स्मार्ट फीचर्स हैं, जो लंबे और जटिल टास्क को संभालने में मदद करते हैं. नए अपग्रेड्स से AI Search और Gemini मोबाइल ऐप में अनुभव काफी बेहतर हो गया है. इसके अलावा नया Google Antigravity एजन्टिक प्लेटफॉर्म वाईब कोडिंग के साथ टॉप रिजल्ट देने में मदद करता है.

फ्री यूज़र्स के लिए नई लिमिट्स Nano Banana Pro मॉडल और प्रॉम्प्ट्स पर लागू होती हैं. अब फ्री अकाउंट से प्रति दिन केवल 5 प्रॉम्प्ट भेजे जा सकते हैं और 3 इमेज जनरेट या एडिट की जा सकती हैं.

नैनो बनाना AI से एक दिन में कितनी फोटो?हालांकि, फ्री यूज़र्स अभी भी ओरिजिनल Nano Banana AI मॉडल का इस्तेमाल कर सकते हैं और 100 इमेज प्रति दिन क्रिएट कर सकते हैं, लेकिन वीडियो जनरेशन टूल का एक्सेस फ्री अकाउंट में नहीं मिलेगा.

Google का मानना है कि ये बदलाव फ्री यूज़र्स को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, बल्कि पेड यूज़र्स को उनकी कीमत के अनुसार बेहतर मूल्य और अनुभव मिलेगा. फ्री यूज़र बेसिक फीचर्स का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं और AI मॉडल के कई लाभ उठा सकते हैं.

बात ये है कि अगर आप Gemini 3 Pro के नए मल्टीमॉडल फीचर्स और वीडियो टूल का पूरा फायदा चाहते हैं, तो पेड सब्सक्रिप्शन ही बेहतर ऑप्शन है. लेकिन फ्री अकाउंट अभी भी छोटे प्रोजेक्ट्स, इमेज क्रिएशन और बेसिक AI एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj