National

Breaking News Live: सुप्रीम कोर्ट ने BLO की मौत पर जताई चिंता, SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाने का निर्देश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से दूर रखे जाने पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भड़क गए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब भी कोई विदेशी प्रतिनिधिमंडल भारत आता है, उन्हें विपक्ष के नेताओं से मिलने नहीं दिया जाता. राहुल गांधी ने कहा कि यह परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मनमोहन सिंह सरकार तक कायम थी, लेकिन मौजूदा सरकार के दौर में इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.

उधर यमन की सरकार ने भारतीय क्रू सदस्य अनिल कुमार रवींद्रन को रिहा कर दिया है. रवीन्द्रन एमवी एटरनिटी सी नामक जहाज़ पर काम करते थे और जुलाई 2025 में हूती विद्रोहियों के हमले के बाद उन्हें यमन में हिरासत में ले लिया गया था. करीब पांच महीने तक जेल में बिताने के बाद अब उनकी रिहाई संभव हो पाई है.

वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में दाखिल उनकी जमानत याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

दूसरी गुजरात ATS ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है.

December 4, 202513:33 IST

सुप्रीम कोर्ट ने BLO की मौत पर जताई चिंता, SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाने का निर्देश

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) पर बढ़ते दबाव और हाल ही में सामने आए आत्महत्या मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी चिंता व्यक्त की है. शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि चुनाव आयोग द्वारा सौंपे गए वैधानिक कर्तव्य किसी भी स्थिति में टाले नहीं जा सकते, और इन जिम्मेदारियों के लिए प्रतिनियुक्त सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाने के लिए बाध्य हैं.

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए राज्यों को निर्देश दिया कि यदि BLOs पर कार्यभार अधिक है या वे मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं, तो राज्य सरकारें और राज्य चुनाव आयोग अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करें. अदालत ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की SIR प्रक्रिया में भूमिका स्पष्ट रूप से निर्धारित है और इससे बचा नहीं जा सकता.

December 4, 202513:01 IST

पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

पंजाब बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही तस्करी की कोशिशों के बीच BSF ने बड़ी सफलता हासिल की है. पिछले 24 घंटों में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चौकसी और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए बॉर्डर पार से हो रही ड्रग तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम कर दिया. इसी दौरान BSF ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया और हेरोइन के कई पैकेट बरामद किए.

पहली कार्रवाई में BSF ने NCB अमृतसर के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए गुरदासपुर के कलानौर इलाके के मोहल्ला नवा कटरा में एक संदिग्ध घर पर छापा मारा. यहां से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 615 ग्राम हेरोइन के तीन पैकेट मिले. महिला को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए NCB, अमृतसर के हवाले कर दिया गया है.

दूसरी कार्रवाई अमृतसर के पंडोरी गांव के पास खेतों में की गई, जहां सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर दो लोगों को पकड़ लिया. इनके पास से एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. दोनों आरोपी अमृतसर के कानूपुर कलां और शाहुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

December 4, 202512:26 IST

पुतिन के दौरे से दूर रखने पर भड़के राहुल गांधी, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे से दूर रखे जाने पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भड़क गए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब भी कोई विदेशी प्रतिनिधिमंडल भारत आता है, उन्हें विपक्ष के नेताओं से मिलने नहीं दिया जाता. राहुल गांधी ने कहा कि यह परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मनमोहन सिंह सरकार तक कायम थी, लेकिन मौजूदा सरकार के दौर में इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है.

राहुल गांधी के अनुसार, लोकतंत्र में विपक्ष भी देश का प्रतिनिधित्व करता है और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से बातचीत करना भारतीय परंपरा का हिस्सा रहा है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय आज विदेशी मेहमानों को यह तय करके बताता है कि उन्हें किससे मिलना है और किससे नहीं, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था.

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष देश का दूसरा दृष्टिकोण दुनिया के सामने रखता है और भारत की विविधता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नहीं चाहती कि विपक्षी नेता विदेशी प्रतिनिधियों से मिलें, और यही वजह है कि इस लोकतांत्रिक परंपरा को खत्म किया जा रहा है.

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार का यह रवैया उसकी असुरक्षा को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ संवाद को सीमित करना देश की छवि को भी प्रभावित करता है, क्योंकि दुनिया के सामने भारत की आवाज़ सिर्फ सरकार तक सीमित नहीं होनी चाहिए.

December 4, 202511:50 IST

यमन की कैद से रिहा हुआ भारत का रवींद्रन, विदेश मंत्रालय ने ओमान को कहा शुक्रिया

यमन की सरकार ने भारतीय क्रू सदस्य अनिल कुमार रवींद्रन को रिहा कर दिया है. रवीन्द्रन एमवी एटरनिटी सी नामक जहाज़ पर काम करते थे और जुलाई 2025 में हूती विद्रोहियों के हमले के बाद उन्हें यमन में हिरासत में ले लिया गया था. करीब पांच महीने तक जेल में बिताने के बाद अब उनकी रिहाई संभव हो पाई है.

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि भारत सरकार अनिल कुमार रवींद्रन की सुरक्षित रिहाई का स्वागत करती है. मंत्रालय ने बताया कि रवीन्द्रन मंगलवार को ओमान के मस्कट पहुँचे और उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत लौट आएंगे.

सरकार ने कहा कि उनकी रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए भारत ने लगातार कई अंतरराष्ट्रीय पक्षों से संपर्क बनाए रखा और आवश्यक समन्वय किया. विदेश मंत्रालय ने विशेष रूप से ओमान की सरकार का धन्यवाद किया, जिसने रवीन्द्रन की रिहाई को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

December 4, 202511:06 IST

बड़ी मुसीबत में इंडिगो, आज भी कई उड़ानें रद्द

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय बड़ी मुसीबत में घिरी हुई है. कहीं तकनीकी वजह, तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं. मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में 42, मुंबई में 33, दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 सहित कई एयरोपोर्ट से बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं. पढ़ें विस्तार से खबर…

December 4, 202510:59 IST

‘हमारे समुद्री हितों की रक्षक…’ नौसेना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘इंडियन नेवी के सभी लोगों को नेवी डे की बधाई. हमारी नेवी बहुत हिम्मत और पक्के इरादे की पहचान है. वे हमारे किनारों की सुरक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं. हाल के सालों में, हमारी नेवी ने आत्मनिर्भरता और मॉडर्नाइज़ेशन पर ध्यान दिया है. इससे हमारे सुरक्षा तंत्र को मज़बूती मिली है. मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने INS विक्रांत पर नेवी के लोगों के साथ बिताई. इंडियन नेवी को उनके आगे के कामों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

December 4, 202510:41 IST

गुजरात से ISI के 2 जासूस गिरफ्तार, एक था आर्मी में सूबेदार

गुजरात ATS ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है.

सूत्रों के मुताबिक, महिला आरोपी को दमन से और पुरुष आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया गया है. दोनों काफी समय से पाकिस्तान के संपर्क में थे और लगातार संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहे थे.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार पुरुष आरोपी एके सिंह भारतीय सेना में सूबेदार रह चुका है. यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तानी हैंडलर्स को न सिर्फ महत्वपूर्ण जानकारी देता था, बल्कि उनकी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन्स में भी मदद करता था.

गुजरात ATS का मानना है कि आरोपी एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं, जिनकी गतिविधियां सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थीं. दोनों से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि उनके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे तथा कितनी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई गई है.

December 4, 202510:36 IST

बिक्रम मजीठिया को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, आय से अधिक संपत्ति मामले में नहीं मिली बेल

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. आय से अधिक संपत्ति मामले में दाखिल उनकी जमानत याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

मजीठिया ने इस केस में राहत मिलने की उम्मीद से हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने दलीलों को स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट रूप से कहा कि इस चरण में उन्हें बेल देने का कोई आधार नहीं बनता.

क्या है मामला?

मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मामला दर्ज है, जिसमें उन पर कथित तौर पर अपनी घोषित आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, निवेश करने और बेहिसाबी धन का उपयोग करने के आरोप हैं. जांच एजेंसियां लंबे समय से उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj