हाईवे पर अचानक सामने आ जाते थे मवेशी, अब पाली प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, गोशालाओं में भेजे जा रहे पशु

Last Updated:August 13, 2026, 15:45 IST
Pali News : पाली हाईवे पर बेसहारा मवेशियों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बड़ा रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ है. कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर टोल प्लाजा और नगर निगम की टीमें मवेशियों को गोशाला भेजने का काम करेंगी. पशुओं को बचाने के प्रयास में अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं या सामने से आ रहे दूसरे वाहनों से टकरा जाते हैं. इन हादसों में न केवल कई लोग अकाल मौत के मुंह में समा जाते हैं और कई गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से मवेशियों की भी जान चली जाती है.
ख़बरें फटाफट
पाली. पाली के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हाईवे पर अचानक सामने आकर ‘यमराज’ की तरह हादसों का कारण बनने वाले बेसहारा मवेशियों से अब वाहन चालकों को राहत मिलने जा रही है. जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के सख्त निर्देशों के बाद पाली हाईवे पर बड़ा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है. सबसे खास बात यह है कि अब केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि टोल प्लाजा के कर्मचारी भी हाईवे से गायों और अन्य मवेशियों को हटाकर सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. रामासिया और जाडन के पास सड़कों पर बैठे मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा गया है.
राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आवारा पशुओं से होने वाले खतरों को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी के कड़े रुख के बाद पाली में नगर निगम और हाईवे टोल नाके की टीमें पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं. इसी क्रम में टोल प्लाजा टीम ने विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर रामासिया और जाडन के पास हाईवे पर डेरा जमाए बेसहारा मवेशियों को पकड़ा और उन्हें सुरक्षित गोशालाओं में भिजवाया.
हादसों और भारी नुकसान का बन रहे कारणहाईवे पर बेसहारा मवेशियों की मौजूदगी लंबे समय से राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई थी. खासकर रात के समय या तेज रफ्तार में अचानक मवेशियों के सामने आ जाने से भयानक दुर्घटनाएं होती हैं. पशुओं को बचाने के प्रयास में अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं या सामने से आ रहे दूसरे वाहनों से टकरा जाते हैं. इन हादसों में न केवल कई लोग अकाल मौत के मुंह में समा जाते हैं और कई गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से मवेशियों की भी जान चली जाती है. इसके अलावा दुर्घटनाओं के कारण वाहन चालकों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है.
कलेक्टर के कड़े रुख के बाद कार्रवाईहाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों को तुरंत हटाने के सख्त निर्देश दिए थे, ताकि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. उनके निर्देशों के तुरंत बाद टोल प्लाजा और निगम प्रशासन हरकत में आया.
कलेक्टर की सख्ती के बाद निकला रास्ताटोल प्लाजा प्रोजेक्ट मैनेजर संजय मारवाड़ी ने बताया कि कलेक्टर के आदेशों की पालना में रामासिया और जाडन के निकट बड़े पैमाने पर मवेशियों को हटाने का काम किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान रूट मैनेजर अजहरूद्दीन, सेफ्टी इंचार्ज विष्णु वैष्णव, महिपाल, राकेश, महेंद्र गुर्जर, चैनाराम और विक्रमसिंह सहित पूरी टीम मुस्तैद रही. अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि राजमार्गों को सुरक्षित और मवेशी-मुक्त बनाया जा सके.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
August 13, 2026, 15:45 IST



