Weight Loss Treatment: क्या कोई भी करवा सकता है बेरियाट्रिक सर्जरी? जानिए कब पड़ती है इसकी जरूरत और कितना आता है खर्च

Last Updated:August 13, 2026, 15:49 IST
Bariatric Surgery For Weight Loss: जब मोटापा लाइफस्टाइल में बदलाव, डाइटिंग और एक्सरसाइज से भी नहीं न कम हो तो डॉक्टर बेरियाट्रिक सर्जरी करवाने की सलाह देते हैं. ये कोई कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं है, जिसे कोई भी वेट लॉस करने के शॉर्टकट के रूप में करवा सकता है. यहां एक्सपर्ट से समझिए क्या होती है बेरियाट्रिक सर्जरी.
ख़बरें फटाफट
Bariatric Surgery For Weight Loss: आज के समय में मोटापा सिर्फ बॉडी की बनावट खराब होने का मुद्दा नहीं रह गया है. यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है. अत्यधिक वजन के कारण टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, जोड़ों में दर्द और महिलाओं में प्रजनन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. आमतौर पर डॉक्टर वजन कम करने के लिए बैलेंस डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं. लेकिन कुछ लोगों में इन उपायों से भी पर्याप्त लाभ नहीं मिलता. ऐसे मामलों में बेरिएट्रिक सर्जरी एक विकल्प के रूप में सामने आती है.
फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सर्जिकल डिसिप्लिन्स और ग्रुप मेडिकल एडवाइजर के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. बालकिशन गुप्ता बताते हैं कि कई लोग बेरिएट्रिक सर्जरी को वजन घटाने वाली कॉस्मेटिक सर्जरी समझते हैं, जबकि वास्तव में यह गंभीर मोटापे और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज का एक मेडिकल तरीका है. यही वजह है कि यह सर्जरी हर व्यक्ति के लिए नहीं होती और इसे करवाने से पहले कई तरह की जांच और विशेषज्ञों की सलाह जरूरी होती है.
क्या होती है बेरिएट्रिक सर्जरी?बेरिएट्रिक सर्जरी ऐसी प्रक्रियाओं का समूह है, जिनका उद्देश्य गंभीर मोटापे से जूझ रहे लोगों का वजन कम करना होता है. इसमें पेट के आकार को छोटा किया जाता है, जिससे व्यक्ति कम भोजन खाता है. कुछ सर्जरी में शरीर द्वारा पोषक तत्वों को अवशोषित करने की प्रक्रिया भी बदली जाती है. स्लीव गैस्ट्रेक्टॉमी और गैस्ट्रिक बायपास इसके सबसे सामान्य प्रकार माने जाते हैं.
कब पड़ती है इसकी जरूरत?यह सर्जरी आमतौर पर तब सुझाई जाती है जब किसी व्यक्ति का मोटापा काफी अधिक हो और डाइट, एक्सरसाइज तथा डॉक्टर की निगरानी में किए गए अन्य प्रयासों से भी पर्याप्त वजन कम न हो पाया हो. डॉक्टर आमतौर पर बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और मरीज की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखकर फैसला लेते हैं. कुछ मामलों में एशियाई लोगों के लिए अपेक्षाकृत कम BMI पर भी सर्जरी पर विचार किया जा सकता है.
कितना आता है खर्च?भारत में बेरिएट्रिक सर्जरी का खर्च अस्पताल, शहर, सर्जरी के प्रकार और इलाज की जटिलता के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. सामान्य तौर पर इसका खर्च लगभग 2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये या उससे अधिक तक जा सकता है.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 13, 2026, 15:49 IST



