Entertainment

फराह खान ने इंडिगो का उड़ाया मजाक, ‘इंडियन आइडल’ के मीम से कसा तंज- ‘आप मुंबई नहीं आ सकते’

Last Updated:December 07, 2025, 22:34 IST

फराह खान ने इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से उठे विवाद पर तंज कसा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर कर मजाकिया रिएक्शन दिया है. कई कलाकारों ने ‘इंडिगो संकट’ पर अपनी नाराजगी जताई है.

ख़बरें फटाफट

फराह खान ने इंडिगो का उड़ाया मजाक, 'इंडियन आइडल' के मीम से कसा तंजफराह खान अपने मजाकिया स्वभाव के लिए मशहूर हैं.

नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस पूरे देश में फ्लाइट कैंसिलेशन की दिक्कत का सामना कर रही है, जिससे लोगों की ट्रिप पर बुरा असर पड़ रहा है. गुल पनाग, जय भानुशाली जैसे कई कलाकारों ने इस परेशानी पर अपना रिएक्शन दिया है. अब फिल्ममेकर फराह खान ने भी इस मामले पर मजेदार तंज कसा.

फराह ने रविवार 7 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया, जिसमें इंडिगो की अफरा-तफरी को दिखाया गया है. यह क्लिप इंडियन आइडल के पहले सीजन की है, जिसमें फराह सोनू निगम और अनु मलिक के साथ जज थीं. इसमें तीनों जज इंडिगो के स्टाफ बने हैं और एक कंटेस्टेंट को ‘यात्री’ की तरह दिखाया गया है. वीडियो में फराह कहती हैं, ‘मेरे हिसाब से आप मुंबई नहीं आ सकते.’ इस पर कंटेस्टेंट जवाब देता है, ‘मुझे कहां आना है? मैं मुंबई जाने नहीं आया, मैं आप सबसे मिलने आया हूं. मैं 24 घंटे से जाग रहा हूं, अब मैं सो जाऊंगा.’

(फोटो साभार: Instagram@farahkhankunder)

सेलेब्स भी हुए परेशानफराह ने मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘बेस्ट!!’ यह मीम इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन की अफरा-तफरी पर सीधा तंज था. लॉरेन को एयरपोर्ट पर अपने लगेज के साथ देखा गया था. उन्होंने पैपराजी से कहा, ‘यह एक पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट है: इंडिगो से सफर मत कीजिए. जो कुछ भी आप ऑनलाइन देख रहे हैं, वही सच में हो रहा है. अंदर का माहौल ऐसा है, जैसे कयामत आ गई हो. मैं दुबई जा रही थी, वहां की सारी फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं! सब कुछ कैंसिल हो गया है. सैकड़ों लोग अंदर फंसे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे कोई बड़ी आपदा आ गई हो और मैं अभी सदमे में हूं. इंडिगो से सफर मत कीजिए, खासकर अभी तो बिल्कुल नहीं. शायद कभी भी नहीं, लेकिन अभी तो बिल्कुल नहीं.’

क्या है इंडिगो संकट ?इंडिगो ने पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, जिसमें एक ही दिन (5 दिसंबर 2025) को 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की गईं. इन कैंसिलेशनों की वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है और हजारों लोग छुट्टियों के सीजन की शुरुआत में ही एयरपोर्ट पर फंसे रह गए हैं.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

December 07, 2025, 22:34 IST

homeentertainment

फराह खान ने इंडिगो का उड़ाया मजाक, ‘इंडियन आइडल’ के मीम से कसा तंज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj