BSNL best offer 399 rupees plan offers 3300gb data 60mbps speed know benefits- गजब रिचार्ज ऑफर! सिर्फ 399 रुपये में ये कंपनी दे रही है 3300GB डेटा! 60Mbps मिलेगी स्पीड

Last Updated:December 13, 2025, 11:03 IST
BSNL ब्रॉडबैंड प्लान: बीएसएनएल ने अपने 60Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत कम कर दी है. जानें इस बीएसएनएल ऑफर का फायदा आप कैसे उठा सकते हैं, इस प्लान की कीमत कितनी है और ऑफर के तहत आपको कौन-कौन से फायदे मिलेंगे, आइए जानते हैं नई ऑफर की सभी जानकारी…
BSNL ब्रॉडबैंड ऑफर: अगर आप अपने घर में नया ब्रॉडबैंड प्लान लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सी कंपनी कम कीमत में सबसे बेहतर फायदे दे रही है. बीएसएनएल ने अपने 60Mbps प्लान की कीमत कम कर दी है और कंपनी ने इस बारे में जानकारी X (पहले ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के जरिए शेयर की है.

सिर्फ प्लान की कीमत ही कम नहीं की गई है, बल्कि कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि ग्राहकों को पहले महीने की फ्री सर्विस मिलेगी. आइए इस नई बीएसएनएल ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

X पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक ग्राहकों को तीन महीनों तक हर महीने 100 रुपये की छूट मिलेगी और पहले महीने की सर्विस भी बिल्कुल फ्री होगी. इसके अलावा, 399 रुपये वाले प्लान में कंपनी की ओर से 3300GB हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलेगा.
Add as Preferred Source on Google

BSNL फाइबर बेसिक प्लान की कीमत आमतौर पर 499 रुपये प्रति माह है, लेकिन फिलहाल BSNL ऑफर के तहत यह प्लान आपको 399 रुपये प्रति माह में मिल रहा है.

यह प्लान 60Mbps की स्पीड देता है. हालांकि, डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps हो जाती है. डेटा के अलावा, इस प्लान में फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी शामिल है, जिससे आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि लैंडलाइन हैंडसेट आपको खुद खरीदना होगा.

आप यह बीएसएनएल प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या BSNL SelfCare ऐप के जरिए खरीद सकते हैं. इस ऑफर की अवधि फिलहाल नहीं बताई गई है, इसलिए मौका खत्म होने से पहले आप इसका फायदा उठा सकते हैं.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 13, 2025, 11:03 IST
hometech
OFFER! सिर्फ 399 रुपये में ये कंपनी दे रही है 3300GB डेटा! 60Mbps मिलेगी स्पीड



