Rajasthan
उदयपुर की योगा टीचर प्रतिभा सिंह पहुंचीं KBC की हॉटसीट तक, अमिताभ बच्चन को सिखाए योगासन

हॉटसीट पर योग का जलवा, उदयपुर की प्रतिभा सिंह ने KBC में रचा खास पल
उदयपुर की योगा टीचर प्रतिभा सिंह ने अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से खास पहचान बनाई. 10 और 11 दिसंबर 2025 को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में प्रतिभा ने न सिर्फ ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि मंच पर योग के महत्व को भी सामने रखा. बातचीत के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को योगासन सिखाए, जिनसे वे काफी रिलैक्स महसूस करते नजर आए. शो में उदयपुर की खूबसूरती पर भी चर्चा हुई और बच्चन साहब ने इसे भारत के सबसे सुंदर शहरों में से एक बताया. प्रतिभा का यह सफर कई युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बन गया.
homevideos
हॉटसीट पर योग का जलवा, उदयपुर की प्रतिभा सिंह ने KBC में रचा खास पल




