Rose fragrance tips | gardening tips | gulab ki khushboo kaise badhaye | home gardening ideas | rose plant care | desi gardening hacks | cheap gardening tips | garden fragrance tips

Last Updated:December 20, 2025, 17:20 IST
Gardening Tips: अगर आप घर को नैचुरल खुशबू से महकाना चाहते हैं तो गुलाब के पौधे सबसे बेहतरीन विकल्प हैं. महंगे परफ्यूम की जगह सिर्फ 10 रुपये में अपनाए गए कुछ देसी गार्डनिंग टिप्स से गुलाब की खुशबू को कई गुना बढ़ाया जा सकता है. सही खाद, पानी का संतुलन, धूप और आसान घरेलू उपायों से गुलाब लंबे समय तक खिले रहते हैं और पूरे घर को प्राकृतिक सुगंध से भर देते हैं.
कई बार लोग शिकायत करते हैं कि पौधा हरा-भरा तो है, लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहे. ऐसे में 10 रुपये की फिटकरी गुलाब के पौधे के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. फिटकरी में मौजूद एल्युमिनियम और पोटैशियम सल्फेट न सिर्फ पौधों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उन्हें मजबूती भी देते हैं और कीटनाशक की तरह काम करते हैं. जिससे आपका पूरा घर इन गुलाब के पौधो से महक उठेगा.

फिटकरी का मुख्य काम मिट्टी के अंदर मौजूद हानिकाकर कीट और फंगस को दूर करने का काम करती है. जब जड़ें हेल्दी रहती हैं, तो इसका सीधा असर फूलों पर पड़ता है और गुलाब के पौधे में ज्यादा और बड़े फूल खिलने लगते हैं. यही काम फिटकरी बडे आसानी से करती है और पौधो को एक बेहतरीन पौषण देने का काम करती है.

किसी भी उपाय को इस्तेमाल करने का सही तरीका न पता हो तो वह आपके पौधे को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में फिटकरी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी लें. इसमें फिटकरी को पीसकर या उसके छोटे टुकड़े डाल दें. अब किसी चम्मच की मदद से एक मग पानी को अच्छी तरह मिला लें, ताकि फिटकरी घुल जाए और एक हल्का घोल तैयार हो जाए. इस पानी को पौधों की जड़ों में डाल दें. ताकि आपका पौधा और पोषण तत्व के साथ बढ सके.
Add as Preferred Source on Google

सबसे महत्वपूर्ण और ध्यान रखने वाली बात यह कि फिटकरी का पानी डालने से एक दिन पहले मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें और मिट्टी को थोड़ा सूखने दें. इससे फिटकरी का असर ज्यादा अच्छा होता है. अगर आप घोल बनाने की झंझट नहीं चाहते, तो फिटकरी के छोटे टुकड़े सीधे मिट्टी में भी डाल सकते हैं, लेकिन मात्रा बहुत कम रखें. ताकि किसी तरह का नुकसान नही हो.

1. पानी का पौधो के लिए बहुत ही महत्व रहता है मगर उसकी मात्रा कितनी हो यह बेहद जरूरी है. ठंड के मौसम में जरूरत से ज्यादा पानी पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. मिट्टी जब ऊपर से सूखी लगे, तभी पानी दें.<br />2. सही धूप जो पौधे को फलने और फुलने में मदद करती है इसलिए गुलाब के पौधे को रोजाना कम से कम 5-6 घंटे की धूप चाहिए. सर्दियों में धूप हल्की होती है, इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां भरपूर धूप मिल सके.<br />3. समय-समय पर छंटाई करें: सर्दियों की शुरुआत में सूखी और कमजोर टहनियों को काट दें. इससे नई शाखाएं निकलती हैं और उन्हीं पर ज्यादा फूल आते हैं. इसके साथ ही सरसों की खली, वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की सड़ी खाद गुलाब के लिए बहुत फायदेमंद होती है. 15-20 दिन में एक बार खाद जरूर दें.<br />4. कहते है किसी भी चीज की अति खराब होतही है ऐसे में फिटकरी का इस्तेमाल कम करें मगर सावधानी के साथ. महीने में सिर्फ एक बार फिटकरी का पानी देना काफी है. ज्यादा इस्तेमाल करने से मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो सकती है.सही इस्तेमाल आपके पौधे को अच्छा बनाए रखने का काम करेगी.
First Published :
December 20, 2025, 17:20 IST
homeagriculture
महंगे परफ्यूम को कहें अलविदा! सिर्फ 10 रुपये में गुलाब की खुशबू से महकाएं घर



