चित्रदुर्ग बस हादसा: हिरियूर के पास आग से 12 लोगों की मौत

Last Updated:December 25, 2025, 07:28 IST
Bus Accident In Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हिरियुर के पास एक निजी बस और कंटेनर की टक्कर से आग लग गई. इस हादसे में बस में सवाल 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं. मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर शोक जताया है और मदद का ऐलान किया है.
बेंगलुरू से गोवा जा रही एसी बस में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई.
Bus Accident In Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हिरियुर के पास एक दिल दहला देने वाली बस दुर्घटना हुई है. बेंगलुरु से गोकरण जा रही सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में 11 यात्रियों की बस में ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक की भी मौके पर मौत हो गई. कुल 12 लोगों की जान गई है. बस में कुल 32 यात्री सवार थे. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां टक्कर के बाद बस तेजी से आग की लपटों में घिर गई. कई यात्री सो रहे थे, जिससे बचाव मुश्किल हो गया.
21 घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और बचाव कार्य किया. प्रारंभिक जांच में टक्कर के बाद डीजल टैंक लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और घायलों के इलाज का निर्देश दिया है. मृतकों के परिजनों को सरकारी मदद का ऐलान किया गया है.
आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कहा गया है कि यह बस बेंगलुरू से गोवा जा रही थी. बस रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे पर हिरियूरू के पास लॉरी से टकराई. लॉरी ड्राइवर ने अपनी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी थी. इस कारण दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हुई. 10 मिनट के भीतर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. यह एसी बस थी. इन पोस्ट में दावा किया गया है कि बस में सवार सभी यात्रियों की आग में झुलसने के कारण मौत की बात कही जा रही है. केवल दो यात्री ही बच पाए हैं. जलती हुई बस का वीडियो भी शेयर किया जा गया है. इसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती हुए देखा जा सकता है.
About the Authorसंतोष कुमार
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
First Published :
December 25, 2025, 07:09 IST
homenation
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 21 घायल


