Sports

Match preview india women vs sri lanka women 3rd t20i: कर लो सीरीज मुट्ठी में… श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने उतरेगा भारत

तिरुवनंतपुरम. आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अपनी लय बनाए रखते हुए खराब फॉर्म में चल रही श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुक्रवार को तीसरा टी20 मैच और पांच मैचों की सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारत ने विशाखापत्तनम में पहले दो टी20 मैचों में क्रमशः आठ और सात विकेट से जीत हासिल की है. यह भारत की पिछले 11 टी20 मैचों में नौवीं जीत है. श्रीलंका ने आखिरी बार भारत को जुलाई 2024 में दांबुला में हराया था. मेजबान टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है और पिछले दोनों मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जीत दिलाई है. पहले मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार खेल दिखाया था, वहीं दूसरे मैच में शेफाली वर्मा ने टीम को जीत दिलाई.

भारत की गेंदबाजी भी उतनी ही दमदार है और स्पिनर्स ने पहले मैच में श्रीलंका को छह विकेट पर 121 और दूसरे मैच में नौ विकेट पर 128 रन पर रोक दिया. युवा एन श्रीचरणी, वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ ने अनुशासित और असरदार गेंदबाजी की है. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बुखार के कारण दूसरा टी20 नहीं खेल पाईं, लेकिन उनकी जगह आई स्नेह राणा ने चार ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया. भारतीय टीम को फील्डिंग पर काम करना होगा क्योंकि पहले मैच में पांच कैच छूटे थे, हालांकि दूसरे मैच में तीन रन आउट किए.

भारत और श्रीलंका की महिला टीमें शुक्रवार को तीसरे टी20 मैच में होंगी आमने सामने.

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगले तीन मैचों में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहेगी. दूसरी तरफ श्रीलंका को उम्मीद है कि जगह बदलने से उनकी किस्मत भी बदल जाएगी, हालांकि दोनों टीमों के प्रदर्शन में काफी फर्क है. श्रीलंका को दोनों मैचों में उसके बल्लेबाजों ने निराश किया. पहले मैच में विष्मी गुणरत्ने ने 43 गेंद में 39 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा आक्रामक पारी नहीं खेल सकीं. दूसरे मैच में चामरी अटापट्टू के आउट होने के बाद श्रीलंका ने 26 रन के अंदर छह विकेट गंवा दिए.

टीमें: भारत – हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रीचरणी, वैष्णवी शर्मा.

श्रीलंका – चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा.

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj