Rajasthan

राजस्थान का मौसम: राजस्थान में ठंडी हवाओं का कहर, शेखावाटी में पाला जमने से बढ़ी सर्दी, इन जिलों में कोल्ड-वेव अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवा फिर से मैदानी इलाकों में आने लगी है. ठंडी हवाओं का असर इतना तेज है कि दिन में तेज धूप रहने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. राज्य के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. शुक्रवार सुबह से जयपुर सहित आस-पास के जिलों में बादल छाए रहे. ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने से राज्य के ग्रामीण इलाकों में पाला जमा. सीकर, जयपुर, नागौर समेत कई शहरों में तापमान में दो दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

कड़ाके की सर्दी का सबसे अधिक असर शेखावाटी क्षेत्र में दर्ज किया जा रहा है. यहां, हवा में नमी होने और पारा एकदम से लुढ़कने के कारण खेतों में बर्फ की परत जमीं नजर आई. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में आगमी दिनों में तेज ठंड और शीतलहर चलने की आशंका जताई है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान के सर्दी का असर अधिक रह सकता है. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में मौसम मुखतः शुष्क रहा. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 35 से 60 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 24,8 डिग्री, भीलवाड़ा में 22.6 डिग्री, अलवर में 23.8 डिग्री, जयपुर में 23.7 डिग्री, पिलानी में 25.0 डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री, कोटा में 23.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 27.2 डिग्री, बाड़मेर में 29.0 डिग्री, जैसलमेर में 27.5 डिग्री, जोधपुर में 27.8 डिग्री, माउंट आबू में 19.7 डिग्री, बीकानेर में 26.0 डिग्री, चूरू में 24.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 26.3 डिग्री, नागौर में 25.7 डिग्री, डूंगरपुर में 24.9 डिग्री, जालौर में 27.3 डिग्री, सिरोही में 21.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 25.3 डिग्री, करौली में 22.5 डिग्री, दौसा में 25.8 डिग्री और झुंझुनूं में 23.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 7.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.2 डिग्री, अलवर में 6.0 जयपुर में 10.4 डिग्री, पिलानी में 7.0 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, कोटा में 7.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.8 डिग्री, बाड़मेर में 11.8 डिग्री, जैसलमेर में 10.0 डिग्री, जोधपुर में 10.6 डिग्री, बीकानेर में 12.0 डिग्री, चूरू में 6.4 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.2 डिग्री, नागौर में 6.6 डिग्री, जालौर में 6.9 डिग्री, सिरोही में 6.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 4.6 डिग्री, करौली में 3.6 डिग्री, दौसा में 5.0 डिग्री और झुंझुनूं में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

राजस्थान की AQI रिपोर्ट

शुक्रवार को देर रात राजस्थान की औसत AQI 189 दर्ज की गई, यह हवा की अस्वस्थ स्थिति है. इसके अलावा प्रमुख शहरों को देखे तो भिवाड़ी में 402, श्री गंगानगर में 314 और चूरू में 302 AQI रही, इन सभी से शहरो को हवा में प्रदूषण खतरनाक स्थिति में है. इसके अलावा भरतपुर में 267 और अलवर में 215 AQI रही. इसके अलावा सबसे कम प्रदूषित शहर पुष्कर रहा, यहां की AQI स्थिति 144 रही.

मौसम शुष्क पर शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है, जिससे ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय हो गई है. इसके चलते राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में कोल्ड-वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रथम सप्ताह में राज्य के उत्तरी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है, जबकि शेष क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा. वहीं द्वितीय सप्ताह के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj